{"_id":"6ab3d1c078b35658580b2587","slug":"video-farmers-exchange-blows-over-fertilizer-video-goes-viral-2026-09-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: खाद के लिए किसानों में चले लात-घूंसे, वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: खाद के लिए किसानों में चले लात-घूंसे, वीडियो वायरल
आगरा के पिनाहट क्षेत्र के गांव पडुआपुरा स्थित सहकारी समिति के गोदाम पर मंगलवार को डीएपी खाद लेने पहुंचे किसानों के बीच विवाद हो गया। कहासुनी के बाद दो पक्षों में गाली-गलौज और मारपीट शुरू हो गई। दोनों पक्षों में जमकर लात-घूंसे चले। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बताया गया कि मंगलवार सुबह से ही समिति पर डीएपी खाद लेने के लिए किसानों की लंबी कतार लगी थी। किसान अपनी बारी के इंतजार में लाइन में खड़े थे। दोपहर बाद किसी बात को लेकर कुछ लोगों के बीच कहासुनी हो गई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और मारपीट शुरू हो गई। मौके पर मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया। वायरल वीडियो में कुछ युवक एक व्यक्ति के साथ मारपीट करते नजर आ रहे हैं। वहीं, समिति के सचिव जयदीप भदौरिया ने बताया डीएपी खाद वितरण को लेकर कोई विवाद नहीं हुआ था। किसी अन्य बात को लेकर दो पक्षों में झगड़ा हुआ था। उन्होंने बताया मंगलवार को समिति से 245 कट्टे डीएपी खाद का वितरण किया गया। इन दिनों आलू, सरसों और चना समेत अन्य फसलों की बुवाई का समय चल रहा है। किसान डीएपी खाद लेने के लिए समितियों पर पहुंच रहे हैं। खाद की मांग अधिक होने के कारण किसानों को अपनी बारी के लिए इंतजार करना पड़ रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।