{"_id":"6a982d945eeb09a99c06725a","slug":"video-bulldozer-razes-dilapidated-school-building-education-department-conducting-drive-2026-09-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: जर्जर विद्यालय भवन पर चला बुल्डोजर, शिक्षा विभाग चला रहा अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: जर्जर विद्यालय भवन पर चला बुल्डोजर, शिक्षा विभाग चला रहा अभियान
आगरा के बाह में बेसिक शिक्षा विभाग छात्र सुरक्षा के मद्देनजर जर्जर परिषदीय स्कूलों के ध्वस्तीकरण का अभियान चला रहा है। अभियान के तहत बुधवार को बाह विकास खंड के प्रतापपुरा गांव के प्राथमिक विद्यालय के जर्जर भवन पर बुल्डोजर चलाकर ध्वस्तीकरण किया गया। जर्जर विद्यालय भवन पढ़ने वाले बच्चों की जान के लिए खतरा पैदा हो गया था। दीवारें दरक गई थी, छत टपकने लगी थी। विभाग ने भवन को निष्प्रयोज्य घोषित कर दिया था। स्थानीय लोगों ने छात्र सुरक्षा हित में हुई ध्वस्तीकरण की कार्यवाही का स्वागत किया है। बच्चों के पढ़ने के लिए मजबूत भवन के निर्माण की मांग उठाई है। जर्जर भवन की वजह से अभिभावक अपने बच्चों को स्कूल भेजने में डरते थे। जिससे नौनिहालों के भविष्य की पाठशाला सुगम और सुरक्षित हो सके।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।