{"_id":"6a3e3d6724e680bbe2031077","slug":"video-anikets-spell-powers-rbs-b-to-30-run-victory-over-rbs-a-2026-06-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: अनिकेत के कहर से 124 रन पर ढही आरबीएस ए, आरबीएस बी ने 30 रन से जीता मुकाबला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: अनिकेत के कहर से 124 रन पर ढही आरबीएस ए, आरबीएस बी ने 30 रन से जीता मुकाबला
आगरा। आरबीएस इंटर कॉलेज क्रिकेट अकादमी में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे खिलाड़ियों के बीच आयोजित तीन मैचों की शृंखला के पहले मुकाबले में आरबीएस बी ने आरबीएस ए को 30 रन से हरा दिया।
निर्धारित 40 ओवर के मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए आरबीएस बी की पूरी टीम 25.3 ओवर में 154 रन बनाकर आउट हो गई। शशांक ने 29, आजाद ने 19 तथा शुभम चाहर ने 15 रन का योगदान दिया। विपक्षी टीम की ओर से ईशान और गौरव दिवाकर ने तीन-तीन विकेट हासिल किए। 155 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी आरबीएस ए की टीम 26.3 ओवर में 124 रन ही बना सकी। कृष्ण मिश्रा ने पांच चौकों और एक छक्के की मदद से 42 रन बनाए। आयन ने 21 तथा कृषांश ने 13 रन जोड़े। गेंदबाजी में अनिकेत यादव ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चार ओवर में मात्र छह रन देकर तीन विकेट झटके, जबकि प्रणव भारद्वाज ने दो खिलाड़ियों को पवेलियन भेजा। अनिकेत यादव को मैच का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया। आरबीएस इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य मेजर विवेक वीर सिंह ने उन्हें पुरस्कृत किया। इस दौरान प्रकाश कौशल, फ़ैसल रईस, विवेक यादव, नवीन गोस्वामी, राव हरेंद्र सिंह, नरेंद्र शर्मा, डॉ. चंद्रशेखर शर्मा आदि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।