{"_id":"6ae309b9f136a484d20c0564","slug":"video-ai-awareness-session-held-at-atal-residential-school-in-korai-2026-10-29","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: अटल आवासीय विद्यालय में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर व्याख्यान आयोजित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: अटल आवासीय विद्यालय में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर व्याख्यान आयोजित
फतेहपुर सीकरी। अटल आवासीय विद्यालय, कोरई में विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को आधुनिक तकनीक से परिचित कराने के उद्देश्य से कम्प्यूटेशनल थिंकिंग एवं आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस विषय पर विशेष व्याख्यान आयोजित किया गया। इसमें आगरा के विभिन्न प्रतिष्ठित सीबीएसई विद्यालयों के प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।
कार्यक्रम में नीलम कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग के असिस्टेंट प्रोफेसर कशफ खान ने मुख्य वक्ता के रूप में कम्प्यूटेशनल थिंकिंग और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि कम्प्यूटेशनल थिंकिंग के माध्यम से जटिल समस्याओं को छोटे-छोटे चरणों में बांटकर उनका समाधान खोजा जा सकता है। वहीं, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस शिक्षा, चिकित्सा और विज्ञान सहित विभिन्न क्षेत्रों में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। उन्होंने विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को तकनीक का सकारात्मक और रचनात्मक उपयोग करने के लिए प्रेरित किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।