फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   viksit bharat young leaders dialogue 2027 quiz september 30

युवाओं के लिए बड़ा मौका: क्विज से राष्ट्रीय मंच तक पहुंचेगा सफर, जनवरी में दिल्ली में होगा विकसित भारत संवाद

Wed, 09 Sep 2026 04:03 PM IST
Ankesh Dogra Ankesh Dogra
Updated Wed, 09 Sep 2026 04:03 PM IST
viksit bharat young leaders dialogue 2027 quiz september 30
विकसित भारत के निर्माण में युवाओं की भागीदारी बढ़ाने के उद्देश्य से विकसित भारत युवा नेतृत्व संवाद-2027 की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसके तहत देशभर के युवाओं को विभिन्न प्रतियोगिताओं के माध्यम से अपनी प्रतिभा दिखाने और राष्ट्र निर्माण से जुड़े मुद्दों पर अपने विचार रखने का अवसर मिलेगा। बुधवार को शिमला के होटल जशन में आयोजित पत्रकारवार्ता में मेरा युवा भारत, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार की ओर से कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी दी गई। कार्यक्रम के तहत विकसित भारत प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता 17 अगस्त से शुरू होकर 30 सितंबर तक चलेगी। प्रश्नोत्तरी के माध्यम से युवाओं को विकसित भारत के संकल्प, देश की उपलब्धियों और राष्ट्र निर्माण से जुड़े विभिन्न विषयों की जानकारी हासिल करने के साथ अपनी समझ को परखने का अवसर मिलेगा। प्रश्नोत्तरी के बाद 5 से 19 अक्टूबर तक विकसित भारत निबंध प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। इसके अगले चरण में 10 से 16 नवंबर तक जिला स्तर पर प्रतियोगिता होगी। इसके बाद 17 नवंबर से 7 दिसंबर तक राज्य एवं केंद्र शासित प्रदेश स्तर पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। विभिन्न चरणों में बेहतर प्रदर्शन करने वाले युवाओं का चयन राष्ट्रीय स्तर के कार्यक्रम के लिए किया जाएगा। जनवरी में दिल्ली में होगा राष्ट्रीय संवाद विकसित भारत युवा नेतृत्व संवाद-2027 का राष्ट्रीय स्तर का आयोजन 10 से 12 जनवरी 2027 तक नई दिल्ली में किया जाएगा। इसमें देशभर से चयनित युवा हिस्सा लेंगे। राष्ट्रीय मंच पर युवाओं को विकसित भारत के निर्माण को लेकर अपनी सोच, विचार और सुझाव रखने का अवसर मिलेगा। मेरा युवा भारत के उपनिदेशक विजय कुमार ने कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को केवल प्रतियोगिताओं तक सीमित रखना नहीं, बल्कि उन्हें नेतृत्व और राष्ट्र निर्माण की प्रक्रिया से जोड़ना है। उन्होंने युवाओं से अधिक से अधिक संख्या में प्रतियोगिताओं में भाग लेने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि देश की युवा शक्ति में नई सोच और बदलाव लाने की क्षमता है। विकसित भारत युवा नेतृत्व संवाद इसी युवा शक्ति को एक मंच देने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। इसके माध्यम से युवाओं के विचारों और सुझावों को राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

यूपी में मानसून ने बदली चाल, बारिश पर लगा ब्रेक; अब गर्मी और उमस करेगी परेशान, जानें 7 दिन का हाल

09 Sep 2026

बहादुरगढ़ में सफाई कर्मचारियों और प्रशासन के बीच टकराव, कूड़ा उठाने की कार्रवाई जारी

राजस्व मामलों में लापरवाही पर सख्त एक्शन, पांच तहसीलदार सस्पेंड; 13 अफसरों को नोटिस

09 Sep 2026

यूपी में रिटायरमेंट के बाद 70 साल तक सेवाएं देते रहेंगे डॉक्टर; की जाएगी पुनर्नियुक्ति

09 Sep 2026

फिरोजपुर छावनी में बच्चे पर कुत्ते के हमले के बाद हरकत में आया कैंटोनमेंट बोर्ड, आवारा कुत्तों को पकड़ना शुरू

विज्ञापन

कानपुर: बिल्हौर में सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में लगी भीषण आग

09 Sep 2026

झज्जर में 80 सफाई कर्मचारियों ने रात 11 बजे दी गिरफ्तारी, साफ हुआ शहर का कूड़ा

विज्ञापन

कुरुक्षेत्र के लाडवा में कार में मिला युवक का शव, नशे की ओवरडोज मौत की आशंका

09 Sep 2026

फरीदकोट में किसान नेता जगजीत डल्लेवाल घर में नजरबंद, किसान पंचायत से पहले पुलिस का एक्शन

कानपुर: नवीन गंगा पुल पर चलती कार में शॉर्ट सर्किट से लगी आग

09 Sep 2026

उज्जैन: भस्म आरती में सूर्य-चंद्रमा से सजे बाबा महाकाल, त्रिनेत्र खुला तो भक्त हुए निहाल, गूंजे जयकारे

09 Sep 2026

कानपुर: बाइक डिवाइडर से टकराई, युवक की मौत, साथी घायल

09 Sep 2026

कानपुर: भजन संध्या में श्रीकृष्ण के नंदोत्सव में भजनों पर झूमे श्रद्धालु

08 Sep 2026

Meerut: बालिका दिवस पर हस्तिनापुर में आयोजित हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम

08 Sep 2026

Meerut: मेरठ सेवा समाज संस्था ने मनाया बालिका एवं साक्षरता दिवस, शिक्षा और स्वावलंबन से ही महिला समाज को मजबूत होने का दिया संदेश

08 Sep 2026

Meerut: इनर व्हील क्लब ऑफ मेरठ ने श्री कृष्ण जन्माष्टमी और शिक्षक दिवस समारोह मनाया

08 Sep 2026

Meerut: सदर बामन भगवान मंदिर में छठी महोत्सव पर निकली शोभायात्रा, सांसद अरुण गोविल ने किया शुभारंभ

08 Sep 2026

Meerut: गोल्ड स्टार क्लब ने धूमधाम से मनाया जन्माष्टमी उत्सव

08 Sep 2026

सीएम ने कालिम्पोंग को दी सौगात, उतर नहीं पाया हेलीकॉप्टर, वर्चुअली जुड़े

08 Sep 2026

बहन के साथ घर जा रहे बैंककर्मी को बाइक सवार युवकों ने मारी गोली

08 Sep 2026

Meerut: वृंदा राधा सखी गॉसिप ग्रुप ने मनाया श्री कृष्ण छठी महोत्सव

08 Sep 2026

Meerut: श्री कृष्ण जन्मोत्सव पर श्री फूलडोल कमेटी ने निकाली शोभायात्रा, झांकियां बनी आकर्षण का केन्द्र

08 Sep 2026

Meerut: भारत विकास परिषद मेरठ महानगर शाखा ने की शाखा कार्यशाला

08 Sep 2026

हस्तिनापुर खादर में डेढ़ माह की बारिश से फसलें बर्बादी की कगार पर, खेतों में भरा पानी और घास उगने से बढ़ी किसानों की चिंता

08 Sep 2026

मेरठ: हस्तिनापुर के भीमकुंड तिराहे पर बारिश के बाद जलभराव, कीचड़ से राहगीरों की बढ़ी परेशानी

08 Sep 2026

कृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में शिव चौक पर छठी महोत्सव का आयोजन, श्रद्धालुओं को वितरित किया कढ़ी-चावल का प्रसाद

08 Sep 2026

VIDEO: आखिरी पेड़ की डाल बनी मौत का सबब, पिता और चार भाइयों के सामने चली गई अनूप की जान

08 Sep 2026

महिलाओं की सुरक्षा पर बोलीं NCW अध्यक्ष- समाज की सोच बदलनी होगी

08 Sep 2026

अमेरिका-यूरोप में बढ़ी गुरुग्राम के कपड़ों की मांग, 15 हजार करोड़ से अधिक का निर्यात

08 Sep 2026

राज्य स्तरीय स्केटिंग चैंपियनशिप में फरीदाबाद के खिलाड़ियों ने दो स्वर्ण सहित जीते तीन पदक

08 Sep 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed