{"_id":"690dabb27cadc932e602d25f","slug":"video-shimla-leader-of-opposition-jairam-and-mp-anurag-thakur-targeted-congress-know-what-they-said-2025-11-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"शिमला: नेता प्रतिपक्ष जयराम व सांसद अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस पर साधा निशाना, जानिए क्या कहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिमला: नेता प्रतिपक्ष जयराम व सांसद अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस पर साधा निशाना, जानिए क्या कहा
शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 07 Nov 2025 01:50 PM IST
Link Copied
राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम के 150 वर्ष पूरे होने पर एक वर्ष तक चलने वाले स्मरणोत्सव के शुभारंभ पर भाजपा की ओर से शिमला में भी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, सांसद अनुराग सिंह ठाकुर व सांसद सुरेश कश्यप माैजूद रहे। इस दाैरान उपस्थित लोगों की ओर से राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम का सामूहिक गायन किया गया। इस माैके पर सांसद अनुराग ठाकुर ने मुख्यमंत्री की ओर से बार-बार दिए जाने वाले बयान कि भाजपा पांच गुटों में बंटी है, को लेकर पलटवार किया। अनुराग ठाकुर ने कहा कि हम पांच पांडव हैं, जो कौरवों पर भारी पड़ेंगे। अनुराग ठाकुर ने बिहार चुनाव में एनडीए की जीत का दावा किया। कहा कि डबल इंजन की सरकार ने बिहार में विकास को नई ऊंचाइयों को छुआ। बिहार की जनता विकास की रफ्तार को थमने नहीं देगी। बिहार की बेहतरी के लिए एनडीए की सरकार बनेगी। अनुराग ने कहा कि मोदी सरकार ने पिछले तीन वर्षों में आपदा में दिल खोलकर हिमाचल की मदद की। 93 हजार मकान किए, हजारों करोड़ सड़कों को दिए। प्रदेश सरकार इस राशि को खर्च करने में विफल रही, लेकिन केंद्र से मदद में कोई कमी नहीं रही। वहीं जयराम ठाकुर ने कहा कि जिस कांग्रेस पार्टी का पिछले 12 महीने से प्रदेश अध्यक्ष के अलावा कोई यूनिट है ही नहीं। न प्रदेश, न जिला ही कार्यकारिणी है। भाजपा का मजबूत नेतृत्व आज इस कदर है कि दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी है। नरेंद्र मोदी हमारे नेता हैं, जेपी नड्डा अध्यक्ष हैं। अमित शाह के मार्गदर्शन में पार्टी एकजुट है। उन्होंने पीएम का आभार जताया कि बाह्य सहायता प्रोजेक्ट में अनुदान का अनुपात 90:10 किया। विधायक मामले पर कहा कि जांच की प्रक्रिया चल रही है, देखेंगे कि आगे क्या होगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।