फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   New Shimla Housing Safety and Parking Crisis

Shimla: न्यू शिमला में डंगा गिरा तो 16 परिवारों पर मंडराएगा खतरा, पार्किंग भी बड़ी समस्या

Mon, 26 Oct 2026 11:28 AM IST
Ankesh Dogra Ankesh Dogra
Updated Mon, 26 Oct 2026 11:28 AM IST
New Shimla Housing Safety and Parking Crisis
न्यू शिमला के सेक्टर-5 फेज-3 कंगनाधार में हिमुडा की ओर से विकसित आवासीय कॉलोनी में भवनों की सुरक्षा और बुनियादी सुविधाओं को लेकर सवाल उठने लगे हैं। ब्लॉक नंबर-20 के साथ सड़क किनारे बना डंगा फूल गया है और उसमें बड़ी-बड़ी दरारें आ गई हैं। डंगा टेढ़ा होने के कारण स्थानीय लोगों ने इसके गिरने की आशंका जताई है। उनका कहना है कि ऐसा हुआ तो यहां रहने वाले 16 परिवारों के लिए खतरा पैदा हो सकता है। वहीं, ब्लॉक नंबर-17 और 18 में रहने वाले करीब 20 परिवार भी भवनों की सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं। स्थानीय निवासियों का आरोप है कि बिना वैज्ञानिक जांच के रास्ते बनाए जाने से भवनों और आसपास की जमीन की स्थिरता प्रभावित होने का खतरा है। यदि कोई ब्लॉक धंसता है तो आसपास के अन्य आवासीय ब्लॉकों पर भी इसका असर पड़ सकता है। हिमुडा ने सेक्टर-5 फेज-3 में लोगों के रहने के लिए आवासीय ब्लॉक बनाए थे। अब स्थानीय लोगों का कहना है कि निजी कॉलोनियों को बसाने और उन्हें सड़क सुविधा देने के लिए किए जा रहे कार्यों के बीच पुराने आवासीय ब्लॉकों की सुरक्षा को नजरअंदाज किया जा रहा है। रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन सेक्टर-5, फेज-3 न्यू शिमला के अनुसार, सेल्फ फाइनेंसिंग स्कीम के तहत आवास विकसित करते समय हिमुडा और नगर निगम को पहले निवासियों के लिए बुनियादी सुविधाएं सुनिश्चित करनी चाहिए थीं। एसोसिएशन ने आशंका जताई कि नियोजित आवासीय कॉलोनी को कंक्रीट के जंगल में बदला जा रहा है। स्थानीय निवासी जीवन शर्मा, शाहिद और पीपी शर्मा ने कहा कि लोगों की समस्याओं का समाधान करने के बजाय निर्माण कार्यों को प्राथमिकता दी जा रही है। उन्होंने मांग की कि किसी भी नए निर्माण से पहले विशेषज्ञों की कमेटी गठित कर तकनीकी और वैज्ञानिक जांच करवाई जाए। कॉलोनी में पार्किंग की कमी भी लोगों के लिए बड़ी परेशानी बनी हुई है। निवासियों का कहना है कि आवासीय योजना के तहत विकसित सुविधाओं पर यहां रहने वाले लोगों का प्राथमिक अधिकार होना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि कम्युनिटी सेंटर जैसी सुविधाएं अन्य सरकारी विभागों को सौंपे जाने से स्थानीय लोगों के लिए उपलब्ध सुविधाएं सीमित हो गई हैं। एसोसिएशन के प्रेस सचिव एचएस राजटू ने कहा कि सेल्फ फाइनेंसिंग स्कीम के तहत विकसित पार्किंग और अन्य सुविधाओं पर यहां के निवासियों का पहला हक है। उन्होंने कहा कि इन सुविधाओं के इस्तेमाल को लेकर बाहरी हस्तक्षेप बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। स्थानीय निवासी डॉ. इंद्रजीत सिंह ने कहा कि बच्चों और बुजुर्गों की सुविधा के लिए पार्क विकसित किया जाना चाहिए, लेकिन इसके बजाय सड़क किनारे पेड़ काटे जा रहे हैं। उन्होंने इसे पर्यावरण के लिहाज से चिंताजनक बताया। कर्मचंद गौतम ने कहा कि भवनों की सुरक्षा को लेकर लोग परेशान हैं और इस संबंध में हिमुडा को कई बार पत्र लिखे जा चुके हैं। उनके अनुसार, समस्या का समाधान नहीं होने से निवासियों की चिंता बढ़ रही है। पीपी शर्मा ने कहा कि सड़कें, डंगे, पानी और बिजली के ट्रांसफार्मर अलॉटियों के पैसों से लगाए गए हैं। उनका आरोप है कि हिमुडा ने अपनी सीमाएं स्पष्ट नहीं की हैं और कुछ जगहों पर अलॉटियों की मंजूरी के बिना रेलिंग तोड़कर रास्ते खोले गए हैं। कंगनाधार वार्ड के पार्षद आरआर वर्मा ने कहा कि संबंधित आवासीय ब्लॉक हिमुडा के अधीन हैं और वहां की समस्याओं का समाधान हिमुडा को करना होगा। उन्होंने बताया कि पार्किंग की समस्या के समाधान के लिए काम किया जा रहा है। उनके अनुसार, 29 अक्तूबर को महापौर सुरेंद्र चौहान पार्किंग का शिलान्यास करेंगे। इससे भविष्य में लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है। 33 ब्लॉक, 320 फ्लैट और करीब 1,200 निवासी आंकड़ों में सोसायटी की स्थिति: सोसायटी का पंजीकरण वर्ष 2003 में हुआ। सोसायटी में करीब 1,200 लोग रहते हैं। कुल 33 ब्लॉकों में 320 फ्लैट हैं। स्थानीय लोगों ने मांग की है कि आवासीय ब्लॉकों और डंगों की विशेषज्ञों से तकनीकी जांच करवाई जाए, जरूरी मरम्मत कार्य जल्द पूरे किए जाएं और नए निर्माण से पहले सुरक्षा संबंधी पहलुओं की समीक्षा हो। इसके साथ ही पार्किंग, सार्वजनिक सुविधाओं, बस सेवा और बिजली की तारों को भूमिगत करने जैसी समस्याओं का भी समाधान किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

कानपुर: युवक को अगवा कर पीटने पहुंचा गैंगस्टर पिटा, क्षतिग्रस्त कर दी गई गाड़ी, तीन लोग घायल

25 Oct 2026

भंडारे में युवक ने की हर्ष फायरिंग, गोली लगने से वृद्ध की मौत, घटना के बाद भाग निकला आरोपी

25 Oct 2026

कानपुर: मोतीझील में मन की बात सुनने जुटे युवा और महिलाएं

25 Oct 2026

VIDEO: यूजीसी के विरोध में पैदल न्याय यात्रा का एलान

25 Oct 2026

कानपुर: जुआरियों ने मंडल उपाध्यक्ष को पीटा, पार्क में जुआ खेलने का किया था विरोध, भाजपाइयों ने थाना घेरा

25 Oct 2026
विज्ञापन

कानपुर: रामलीला मैदान में चला कैलाश खेर का जादू, झूमे श्रोता

25 Oct 2026

कानपुर: डांडिया उत्सव का आयोजन, माता के भजनों पर झूमे श्रद्धालु

25 Oct 2026
विज्ञापन

नोएडा में पंजाबी समाज की माता की चौकी और डांडिया नाइट का हुआ आयोजन, भक्ति और गरबा का संगम

25 Oct 2026

पलवल में गौरव गौतम ने कार्यकर्ताओं संग सुनी मन की बात

25 Oct 2026

पुरानी रंजिश में खूनी खेल, मोगा में कार सवार हमलावरों ने बरसाई ताबड़तोड़ गोलियां

25 Oct 2026

VIDEO: चुनरी मनोरथ में दिया यमुना संरक्षण का संदेश

25 Oct 2026

हरिद्वार में अखिल भारतीय ज्योतिष सम्मेलन का आयोजन

25 Oct 2026

Meerut: पीएनबी खेल उत्सव 2026-27 की प्रतिस्पर्धाओं में हुए रोमांचक मुकाबले, ज़ोनल मैनेजर भी मैदान में उतरे

25 Oct 2026

आलापुर के ग्रामीण इलाके की कैसी तस्वीर? सड़क, शिक्षा और स्वास्थ्य पर कितना काम

25 Oct 2026

श्री शाकुंभरी देवी मंदिर में श्री शाकुंभरी मैया ड्रामाटिक क्लब की ओर से रविवार को दंगल आयोजित किया गया।

25 Oct 2026

आलापुर: अधिवक्ता वर्ग ने की योगी सरकार की तारीफ, कैशलेस इलाज की व्यवस्था पर जताई खुशी

25 Oct 2026

आलापुर: योगी सरकार के काम पर क्या बोले युवा, बताया इलाके में कितना विकास?

25 Oct 2026

कानपुर: विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने बनाई चाय...वृद्धा दुकानदार के छुए पैर

25 Oct 2026

कानपुर सेंट्रल स्टेशन में ट्रेन में घुसने के लिए यात्रियों की लगी भीड़

25 Oct 2026

आलापुर की छात्राओं से सुरक्षा पर बात, योगी सरकार में महिला सुरक्षा पर कैसे हालात?

25 Oct 2026

आलापुर के व्यापारी योगी सरकार के काम से कितने संतुष्ट, पहले के मुकाबले कितनी बदली तस्वीर?

25 Oct 2026

देहरादून: सोशल बलूनी पब्लिक स्कूल की ओर से गढ़वाली रामलीला का मंचन

25 Oct 2026

Meerut: डांडिया की मस्ती में झूमीं माहेश्वरी महिला मंडल और माहेश्वरी क्रिएटिव ग्रुप की सदस्याएं

25 Oct 2026

Meerut: शरद पूर्णिमा पर बंगाली समाज ने दूध खीर के प्रसाद का किया वितरण

25 Oct 2026

Meerut: भगवान महर्षि बाल्मीकि जयंती की पूर्व संध्या पर काटा केक

25 Oct 2026

फ्री कश्मीर के नारे पर सांसद बर्क बोले- कश्मीर भारत का हिस्सा, हम इसका समर्थन नहीं करते

25 Oct 2026

रेलवे स्टेशन पर उतरते समय नीचे गिरा बुजुर्ग, हाथ-पैर कटे

25 Oct 2026

गैंगस्टर नीरज फरीदपुरिया हरियाणा पुलिस के लिए बना चुनौती

25 Oct 2026

फरीदाबाद एनआईटी तीन से गुरु रामदास के प्रकाशोत्सव पर निकाला गया नगर कीर्तन

25 Oct 2026

गाजियाबाद के ऑफिसर सिटी में अवारा कुत्ते ने बुजुर्ग को बनाया शिकार

25 Oct 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed