{"_id":"6adf2ae5b60d01edd2034ea6","slug":"himachal-cm-sukhu-saysonce-the-stars-align-sundar-thakur-will-become-a-minister-2026-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल: सीएम सुक्खू ने भाग्य पर छोड़ा सुंदर ठाकुर को मंत्री बनाने का फैसला, जानें क्या कहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल: सीएम सुक्खू ने भाग्य पर छोड़ा सुंदर ठाकुर को मंत्री बनाने का फैसला, जानें क्या कहा
Mon, 26 Oct 2026 03:58 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू।
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू।
Published by: Krishan Singh
Updated Mon, 26 Oct 2026 03:58 PM IST
सार
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने मीडिया के सवालों का जवाब देते कहा कि कई बार ग्रह दशा ठीक नहीं होती है। इस कारण यह सब हो रहा है लेकिन पार्टी हाईकमान जल्द इस पर फैसला करेगा।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू।
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विस्तार
जैसे ही सुंदर सिंह ठाकुर के भाग्य की कुंडली खुलेगी....वैसे ही वह मंत्री बनेंगे। यह बात कुल्लू दशहरा उत्सव में शामिल होने पहुंचे मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए कही। उन्होंने कहा कि कई बार ग्रह दशा ठीक नहीं होती है।
विज्ञापन
इस कारण यह सब हो रहा है लेकिन पार्टी हाईकमान जल्द इस पर फैसला करेगा। उन्होंने कहा कि वह तो एक साल से सुंदर सिंह को मंत्री बनाने का प्रयास कर रहे हैं। विधायक सुंदर सिंह ठाकुर को मंत्री बनाने की करीब डेढ़ साल से चर्चाएं चल रही हैं और मुख्यमंत्री विधानसभा के भीतर और बाहर कई राजनीतिक मंचाें पर उन्हें मंत्री बनाने की घोषणाएं कर चुके हैं।
विज्ञापन
पिछले दिनों मंत्री बनाने की चर्चाओं के बीच सुंदर सिंह सहित मुख्यमंंत्री और प्रदेश कांग्रेस पदाधिकारी दिल्ली का दौरा लगा चुके हैं लेकिन सुंदर के मंत्री बनने का रास्ता अभी तक साफ नहीं हो पाया है। इस दौरान उनके साथ विधायक सुंदर सिंह ठाकुर भी मौजूद रहे।
विज्ञापन