{"_id":"68089d06942997407200e053","slug":"video-cm-sukhu-said-pahalgam-terrorist-attack-is-condemnable-2025-04-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"Shimla: सीएम सुक्खू बोले- पहलगाम आतंकी हमला निंदनीय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla: सीएम सुक्खू बोले- पहलगाम आतंकी हमला निंदनीय
शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 23 Apr 2025 01:25 PM IST
Link Copied
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकवादियों की ओर से पर्यटकों पर किए गए हमले की निंदा की है, जिसमें कई पर्यटक मारे गए और घायल हुए हैं। इसे कायरतापूर्ण कृत्य करार देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि सभ्य समाज में ऐसी घटनाएं स्वीकार्य नहीं हैं और असामाजिक तत्वों पर हर कीमत पर अंकुश लगाया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि, इस अविश्वसनीय रूप से दर्दनाक समय में हमारी संवेदनाएं पीड़ितों और उनके परिवारों के साथ हैं। हम पीड़ितों के परिवारों और इस बर्बर कृत्य से प्रभावित सभी लोगों के साथ अटूट एकजुटता में खड़े हैं। सुक्खू ने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति और शोक संतप्त परिवारों को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है। उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।वहीं मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि जम्मू-कश्मीर के साथ लगती सीमा पर चाैकसी बढ़ाई गई है। पुलिस को अलर्ट रहने को कहा गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।