फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Rajasthan ›   Dinesh Bhatt becomes Deputy Mayor of Udaipur; wins by 32 votes.

राजस्थान निकाय चुनाव: उदयपुर के डिप्टी मेयर बने दिनेश भट्ट, कांग्रेस के लक्ष्मीनारायण को 32 वोटों से हराया

Tue, 22 Sep 2026 06:53 PM IST
उदयपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर Published by: उदयपुर ब्यूरो Updated Tue, 22 Sep 2026 06:53 PM IST
Dinesh Bhatt becomes Deputy Mayor of Udaipur; wins by 32 votes.

उदयपुर नगर निगम को नया डिप्टी मेयर मिल गया है। भाजपा के दिनेश भट्ट ने कांग्रेस के प्रत्याशी लक्ष्मीनारायण मेघवाल को 32 वोटों से हराकर डिप्टी मेयर पद पर जीत दर्ज की। मंगलवार को नगर निगम के टाउनहॉल में डिप्टी मेयर पद के लिए मतदान हुआ। मतदान के बाद मतगणना की गई और निर्वाचन अधिकारी ने परिणाम घोषित किया।

कुल 80 पार्षदों वाले उदयपुर नगर निगम में भाजपा प्रत्याशी दिनेश भट्ट को 56 वोट मिले, जबकि कांग्रेस के लक्ष्मीनारायण मेघवाल को 24 वोट मिले। इस तरह दिनेश भट्ट ने 32 वोटों के अंतर से जीत दर्ज की।

डिप्टी मेयर चुनाव के लिए दोपहर ढाई बजे मतदान प्रक्रिया शुरू हुई। सबसे पहले भाजपा पार्षदों ने मतदान किया। इसके बाद कांग्रेस पार्षदों ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। मतदान पूरा होने के बाद मतगणना की गई और निर्वाचन अधिकारी ने दिनेश भट्ट को विजयी घोषित किया।

परिणाम घोषित होते ही टाउनहॉल के बाहर भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह देखने को मिला। कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी कर जीत का जश्न मनाया। इस दौरान आतिशबाजी भी की गई। भाजपा कार्यकर्ताओं ने नवनिर्वाचित डिप्टी मेयर दिनेश भट्ट को बधाई दी।

पढ़ें: छापे-नोटिस-गिरफ्तारी और आधी रात में कोर्ट, जानें चुनाव मैनेजमेंट की पूरी कहानी

डिप्टी मेयर निर्वाचित होने के बाद विधायक फूल सिंह मीणा ने दिनेश भट्ट को गले लगाकर बधाई दी। जीत के बाद दिनेश भट्ट ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का आभार जताया। उन्होंने कहा कि उदयपुर पर्यटन नगरी है और शहर के चहुंमुखी विकास के लिए लगातार काम किया जाएगा। दिनेश भट्ट की जीत के साथ ही उदयपुर नगर निगम में मेयर के बाद डिप्टी मेयर पद पर भी भाजपा का कब्जा हो गया है। इससे पहले भाजपा के पारस सिंघवी मेयर पद पर निर्वाचित हुए थे।

नवनिर्वाचित महापौर पारस सिंघवी ने कहा कि भाजपा उदयपुर में सातवीं बार बोर्ड बनाने में सफल रही है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के विजन को आगे बढ़ाने के लिए हरसंभव प्रयास किया जाएगा। उन्होंने दिनेश भट्ट के डिप्टी मेयर बनने को भी उत्साहवर्धक बताया। चुनाव परिणाम के बाद टाउनहॉल परिसर में भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों का जश्न जारी रहा। वहीं, पुलिस प्रशासन की ओर से सुरक्षा के लिए भारी जाप्ता तैनात किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

पंचकूला सेक्टर 6 गवर्नमेंट स्कूल में महिला कबड्डी कप आयोजित

22 Sep 2026

वीडियो: कुमाऊं कमिश्नर ने एसडीएम-तहसील दफ्तर का किया निरीक्षण, फाइलें लटकी मिलने पर भड़के

संत सीचेवाल के प्रयासों से 310 भारतीय और 68 शव वापस लाए गए

वीडियो: बाजपुर में चीनी मिल कर्मचारियों का हंगामा, वेतन न मिलने पर गेट पर दिया धरना

राजपुरा-पटियाला नेशनल हाईवे पर चलते कैंटर को लगी आग, ड्राइवर झुलसा

22 Sep 2026
विज्ञापन

चंडीगढ़ निगम हाउस की बैठक, आप पार्षद योगेश ढींगरा ने लगाया बड़ा आरोप

ओवैसी के ऑफर पर अखिलेश का जवाब, 2027 के लिए नई रणनीति तैयार!

22 Sep 2026
विज्ञापन

Video: सपा दफ्तर के बाहर नया पोस्टर चर्चा में, अखिलेश यादव को हनुमान का आशीर्वाद

22 Sep 2026

सोलन में 24 सितंबर को कांग्रेस का कार्यकर्ता सम्मेलन, बूथ से जोन स्तर तक संगठन मजबूत करने की तैयारी

22 Sep 2026

कानपुर: शालू मिनोचा की पुलिस रिमांड पर सुनवाई आज, पति सुब्रत से आमना-सामना कराने की तैयारी

22 Sep 2026

VIDEO: सीतानगर में सड़क किनारे मिला अधेड़ का शव , पुलिस जांच में जुटी

22 Sep 2026

फिरोजपुर में ऑनलाइन ठगी से बचाव के लिए साइबर क्राइम विभाग ने किया जागरूक

शिवराज सिंह चौहान की किसानों से अपील, धान की जगह फसल विविधीकरण अपनाएं

Video: लखनऊ में क्यूआर कोड का अनोखा अभियान 'वार', स्कैन करते ही सामने आएगा ये डाटा

22 Sep 2026

एमपी: चार दिन से बंद थी बिजली, अचानक आई सप्लाई और छत पर महिला की करंट से मौत; शव रखकर हंगामा

22 Sep 2026

दमोह: वेज की जगह नॉनवेज पिज्जा डिलीवरी की शिकायत, दमोह के डोमिनोज पर खाद्य विभाग की छापेमार कार्रवाई

22 Sep 2026

बरेली में पकड़ा गया तेंदुआ: तीन माह से क्योलड़िया इलाके में थी दहशत, पिंजरे में कैद

22 Sep 2026

उरई में बुढ़वा मंगल पर आस्था की भीड़, एएसपी डॉ. ईशान सोनी ने परखी व्यवस्था

22 Sep 2026

कोटकपूरा में गैस एजेंसी के कार्यालय का शटर तोड़कर नकदी चोरी

शिमला में खिली तेज धूप, छाते लेकर निकले पर्यटक; मालरोड और रिज मैदान पर बढ़ी चहल-पहल

22 Sep 2026

मध्य प्रदेश: मूसलाधार बारिश और तेज हवाओं ने बिछाई फसलें, रहली में किसानों की मेहनत पर फिरा पानी

22 Sep 2026

औरैया: शराब के नशे में कलयुगी पिता ने 15 साल के मासूम बेटे को पीट-पीटकर मार डाला

22 Sep 2026

कानपुर: कर्नलगंज में अमर उजाला पुलिस की पाठशाला, पुलिस कमिश्नर रघुवीर लाल ने दिए जरूरी टिप्स

22 Sep 2026

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन पहुंचे सहारनपुर, पहले दौरे पर कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत

22 Sep 2026

VIDEO: बंद घर पर ईंट, पत्थर फेंके, दरबाजा तोड़ने का प्रयास, सीसीटीवी में कैद हुई घटना।

22 Sep 2026

VIDEO: चित्रकला में छात्र-छात्राओं ने उकेरा अपने सपनों का भारत

22 Sep 2026

कानपुर: मकनपुर रोड पर साइकिल सवार दुकानदार की धारदार हथियार से काटकर हत्या

22 Sep 2026

कानपुर नगर निगम की बड़ी लापरवाही, जरौली में 100 मीटर सड़क खोदकर छह महीने से भूले अफसर

22 Sep 2026

मेरठ: महावीर जयंती भवन में धूमधाम से मनाया 10 लक्षण पर्व, आचार्य सौरभ सागर ने दिया सत्य का संदेश

22 Sep 2026

Meerut: डीएलएड परीक्षा के दौरान दिखा जिम्मेदारी और प्यार का खूबसूरत संगम, माताएं दे रहीं थीं परीक्षा तो बच्चों को संभालते दिखे पिता

22 Sep 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed