{"_id":"6ab233315a30e038bf0c13b7","slug":"video-kumaon-commissioner-inspects-sdm-tehsil-office-furious-over-finding-pending-files-2026-09-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"वीडियो: कुमाऊं कमिश्नर ने एसडीएम-तहसील दफ्तर का किया निरीक्षण, फाइलें लटकी मिलने पर भड़के","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वीडियो: कुमाऊं कमिश्नर ने एसडीएम-तहसील दफ्तर का किया निरीक्षण, फाइलें लटकी मिलने पर भड़के
गायत्री जोशी
Updated Tue, 22 Sep 2026 01:20 PM IST
Link Copied
कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने सोमवार को काशीपुर तहसील का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विभिन्न पटलों, अभिलेखागार और राजस्व अनुभागों का बारीकी से जायजा लिया। जनता से जुड़ी सेवाओं, धारा-143 के मामलों और पांच साल से अधिक समय से लंबित स्वामित्व वादों को देखकर कमिश्नर ने कड़ी नाराजगी जताई। कमिश्नर ने स्पष्ट कहा कि आम जनता के कार्यों में किसी भी तरह की हीलाहवाली बर्दाश्त नहीं की जाएगी। फरियादियों की समस्याओं का समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से निस्तारण किया जाए। एसडीएम कोर्ट में पांच साल से लंबित स्वामित्व वादों की समीक्षा के दौरान 5 में से 2 वादों में घोर लापरवाही मिली। इस पर कमिश्नर ने डीएम को संबंधित अधिकारियों का स्पष्टीकरण लेने और पूर्व आदेशों का उल्लंघन करने वाले लेखपाल और पेशकार को एक सप्ताह के भीतर प्रतिकूल प्रविष्टि देने के निर्देश दिए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।