{"_id":"6776a8927e8361ce4e02f72b","slug":"bijoliya-police-seized-665kg-ganja-bhilwara-news-c-1-1-noi1345-2480625-2025-01-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"Rajasthan News: भीलवाड़ा में 3.32 करोड़ रुपये की कीमत का 665 किलो गांजा जब्त, पुलिस ने तस्कर को किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan News: भीलवाड़ा में 3.32 करोड़ रुपये की कीमत का 665 किलो गांजा जब्त, पुलिस ने तस्कर को किया गिरफ्तार
भीलवाड़ा जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। बिजोलिया थाना पुलिस और डीएसटी टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए एक ट्रक से 665 किलो 500 ग्राम गांजा बरामद किया है। जब्त किए गए गांजे की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 3 करोड़ 32 लाख 75 हजार रुपए आंकी गई है। इस मामले में पुलिस ने ट्रक चालक और गांजा तस्कर को गिरफ्तार कर लिया है।
जिला पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि राष्ट्रीय राजमार्ग-27 से गुजरने वाले एक ट्रक से गांजा तस्करी हो रही है। सूचना पर पुलिस ने बिजोलिया थाना क्षेत्र के केसरगंज कट के निकट नाकाबंदी की। नाकाबंदी के दौरान एक ट्रक को रोका गया, जिसमें प्लास्टिक के कट्टों में 665 किलो 500 ग्राम गांजा मिला। पुलिस ने मौके पर ही ट्रक चालक और गांजा तस्कर भागचंद लुहार (28) निवासी धनोप गांव को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। मामले की जांच प्रोबेशनर आईपीएस अधिकारी जतिन जैन को सौंपी गई है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि यह गांजा कहां से लाया गया था और इसे कहां सप्लाई किया जाना था।
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि गिरफ्तार तस्कर भागचंद लुहार के पुराने रिकॉर्ड की जांच की जा रही है। यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि क्या वह लंबे समय से इस अवैध कारोबार में लिप्त है। अगर, ऐसा पाया गया तो उसके खिलाफ धारा 68 एफ एनडीपीएस एक्ट के तहत भी कार्रवाई की जाएगी।
जिला पुलिस अधीक्षक ने कहा कि यह कार्रवाई पुलिस के विशेष अभियान के तहत की गई है, जो जिले में मादक पदार्थों की तस्करी को रोकने के लिए चलाया जा रहा है। उन्होंने तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी देते हुए कहा कि मादक पदार्थों के अवैध कारोबार को जड़ से समाप्त करने के लिए यह अभियान जारी रहेगा। उन्होंने जनता से भी अपील की है कि वे ऐसे मामलों की जानकारी तुरंत पुलिस को दें।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।