फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Rajasthan ›   Banswara News ›   No objection to Rahul’s performance, but anarchy is unacceptable – Rathore

बांसवाड़ा: मदन राठौड़ का राहुल गांधी पर हमला, बोले- अराजकता से सत्ता हासिल करना संभव नहीं

Sun, 01 Nov 2026 09:00 PM IST
बांसवाड़ा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांसवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांसवाड़ा Published by: बांसवाड़ा ब्यूरो Updated Sun, 01 Nov 2026 09:00 PM IST
No objection to Rahul’s performance, but anarchy is unacceptable – Rathore
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ रविवार को वागड़ दौरे पर रहे। इस दौरान उन्होंने त्रिपुरा सुंदरी मंदिर में पूजा-अर्चना की और मीडिया से बातचीत में इंडी गठबंधन की ओर से नई दिल्ली में आयोजित रैली को लेकर सवाल उठाए। राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए राठौड़ ने कहा कि अपनी पार्टी का काम करना अलग बात है, लेकिन देश में अराजकता पैदा करने का प्रयास स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि भारत में लोकतांत्रिक तरीके से ही सरकारें बनती हैं।

राहुल गांधी को अपनी पार्टी का काम करने की दी सलाह
मीडिया से बातचीत में राठौड़ ने कहा कि राहुल गांधी अपनी पार्टी का काम करें, इसमें कोई दिक्कत नहीं है, लेकिन अराजकता पैदा करने का प्रयास करना दुर्भाग्यपूर्ण है। भारत एक लोकतांत्रिक राष्ट्र है। विपक्ष यह सोच रहा है कि अराजकता के जरिए सत्ता हासिल कर ली जाएगी, लेकिन ऐसा संभव नहीं है। देश में लोकतांत्रिक तरीके से ही सरकारें बनती हैं।

उन्होंने कहा कि हंगामा करके वातावरण को दूषित करना ठीक नहीं है। इसे जनता भी बर्दाश्त नहीं करेगी। भाजपा देश को विकसित बनाना चाहती है। राठौड़ ने आरोप लगाया कि देश को विकसित होने से रोकने के लिए विदेशी शक्तियां फंडिंग कर रही हैं और विपक्ष के कुछ नेता उनसे सहयोग लेकर अस्थिरता का माहौल बनाने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि ऐसे प्रयास सफल नहीं होंगे।

सोनिया गांधी और अशोक गहलोत पर भी लगाए आरोप
राठौड़ ने मतदाता सूची और राजनीतिक व्यवस्था का मुद्दा उठाते हुए सोनिया गांधी पर आरोप लगाया कि वह भारत की नागरिक बनने से पहले ही मतदाता बन गई थीं। उन्होंने कहा कि वोट चोरी की शुरुआत वहीं से हुई। राठौड़ ने आरोप लगाया कि कांग्रेस के शासनकाल में कई बार भाजपा की सरकारों को बर्खास्त किया गया।

राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि जब उनकी सरकार अल्पमत में थी, तब विधायकों को खरीदकर और लालच देकर समर्थन जुटाया गया। राठौड़ ने दावा किया कि भाजपा ने कभी ऐसा नहीं किया। उन्होंने कहा कि भाजपा लोकतांत्रिक पार्टी है, जबकि कई राजनीतिक दल व्यक्तिवादी और परिवारवादी हैं।

आदिवासी समाज को लेकर भाजपा की उपलब्धियां गिनाईं
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि उनकी पार्टी आदिवासी समाज के हितों के बारे में सोचती है। भाजपा ने आदिवासियों को आरक्षण का लाभ दिया और महिलाओं को भी आगे बढ़ने के अवसर दिए। उन्होंने कहा कि आदिवासी समाज को सत्ता में भागीदारी देने के साथ ही वागड़ क्षेत्र के विकास के लिए योजनाएं बनाई गई हैं, ताकि पूरे क्षेत्र का समग्र विकास हो सके।

पंचायतीराज चुनाव के दो चरण पूरे, ग्रामीण विकास पर जोर
राठौड़ ने कहा कि राजस्थान में पंचायतीराज चुनाव के दो चरण पूरे हो चुके हैं। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश को विकसित राजस्थान बनाने का लक्ष्य है। निकाय चुनावों में जनता ने भाजपा को भरपूर आशीर्वाद दिया है। अब ग्रामीण क्षेत्रों का सर्वांगीण विकास करना है। इसके लिए जनता के सहयोग की अपेक्षा है, ताकि विकास की कड़ी से कड़ी जुड़ सके।

डूंगरपुर में पर्यटन स्थलों का किया अवलोकन
इससे पहले रविवार सुबह मदन राठौड़ डूंगरपुर पहुंचे। यहां उन्होंने बादल महल, बादल महल म्यूजियम, फतेहगढ़ी हनुमान मंदिर, फाउंटेन और बर्ड सेंचुरी पार्क का अवलोकन किया। इसके अलावा भाजपा उपाध्यक्ष के पुत्र और केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत के निजी सहायक शैलेश शर्मा की मां के निधन पर उनके निवास पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

कानपुर: आवास विकास-एक पार्क में घास कटाई शुरू, लोगों को मिलेगी टहलने और समय बिताने की सुविधा

01 Nov 2026

कानपुर: सीएम ग्रिड सड़क पर डामरीकरण पूरा, दोनों लेन पर आवागमन हुआ सुगम

01 Nov 2026

मेरठ: फतेहल्लापुर में जीजा के घर पर साले ने की फायरिंग, प्राथमिकी दर्ज

01 Nov 2026

मेरठ: गांधी आश्रम के सामने यज्ञ का आयोजन, श्रद्धालुओं ने दी आहुति

01 Nov 2026

मेरठ: 185वें जिन पूजन व प्रक्षाल कार्यक्रम का आयोजन, उत्साह के साथ शामिल हुए बच्चे

01 Nov 2026
विज्ञापन

मेरठ: तालाब में कूदे अंकित का नहीं लगा सुराग, किनारे पर बैठी इंतजार कर रही है मां

01 Nov 2026

मेरठ: बुढ़ाना गेट चौराहे पर अहोई अष्टमी की खरीदारी के लिए उमड़े ग्राहक

01 Nov 2026
विज्ञापन

मेरठ: सीसीएसयू में मेगा कानूनी साक्षरता सेवा शिविर, डीएम ने दी उपयोगी जानकारी

01 Nov 2026

Meerut: पीईटी का आयोजन, किसी ने बताया पेपर आसान तो कोई बोला कठिन

01 Nov 2026

मेरठ: नियमित ध्यान और सत्संग से दूर हो सकती है नकारात्मक ऊर्जा

01 Nov 2026

मेरठ: गृहस्थी में रहते हुए भी ईश्वर भक्ति और सदाचार से जीवन को बनाया जा सकता है सफल

01 Nov 2026

मेरठ: सीसीएसयू में मेगा कानूनी साक्षरता सेवा शिविर का आयोजन

01 Nov 2026

Meerut: जाट भवन में जाट युवक-युवती परिचय सम्मेलन का आयोजन

01 Nov 2026

Meerut: 29 नवंबर को होगा अभिनंदन समारोह, 500 मेधावी विद्यार्थियों को किया जाएगा सम्मानित

01 Nov 2026

Meerut: दयालेश्वर मंदिर से मूर्तियों की चोरी में दो आरोप गिरफ्तार

01 Nov 2026

Meerut: भारतीय किसान यूनियन ने निकाली पैदल यात्रा, जलीकोठी चौराहे पर लगा जाम

01 Nov 2026

लखीमपुर खीरी: स्वस्थ रहने के लिए शंख प्रक्षालन क्रिया महत्वपूर्ण, विशेषज्ञों ने लोगों को कराया अभ्यास

01 Nov 2026

बदायूं: विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से लगा मेगा शिविर, लाभार्थियों को बांटे गए प्रमाण पत्र

01 Nov 2026

बैतूल: अवैध शराब से परिवार तबाह होने का आरोप, महिलाओं ने पुलिस से लगाई गुहार; खुद संभाला मोर्चा

01 Nov 2026

कानपुर: एक्मे पब्लिक स्कूल के वार्षिकोत्सव में बच्चों का धमाल, रंगारंग प्रस्तुतियों से जीता दिल

01 Nov 2026

कानपुर: बारासिरोही नई बस्ती में नालियां ऊपर गली नीचे, घरों के सामने भरा सीवर का पानी

01 Nov 2026

नोएडा: विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर 1.26 लाख रुपये से अधिक की ठगी

01 Nov 2026

अयोध्या में आरोग्य मेले के दिन भी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, सैदपुर पर लटका मिला ताला

01 Nov 2026

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोंडा को देंगे 69 विकास परियोजनाओं की सौगात, तैयारियां तेज

01 Nov 2026

कोटद्वार: गढ़वाली नाटक मधु मंडाण ने हास्य-व्यंग्य के बीच दिया स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश

01 Nov 2026

लखीमपुर खीरी: गोला के सात केंद्रों पर शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई छात्रवृत्ति परीक्षा

01 Nov 2026

लुधियाना में पंजाब मेगा भूतपूर्व सैनिक रैली, आर्मी के जवानों ने शानदार प्रस्तुतियों से बांधा समां

01 Nov 2026

चलो दिल्ली: किसी की खास वेशभूषा तो किसी का अलग अंदाज, नेताओं और समर्थकों से खास बातचीत

01 Nov 2026

बुलंदशहर: यातायात माह का हुआ आगाज, एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने हरी झंडी दिखाकर जागरूकता रैली को किया रवाना

01 Nov 2026

रामपुर में 85 सेवानिवृत्त शिक्षकों का गौरवोत्सव में सम्मान, मेधावी विद्यार्थियों और खिलाड़ियों को भी नवाजा

01 Nov 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed