{"_id":"685e2e22f7abce74d20535b2","slug":"rajasthan-weather-today-monsoon-brings-relief-to-rajasthan-rain-alert-in-23-districts-2025-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan Weather Today: 23 जिलों में हल्की-तेज बारिश का अलर्ट, आज सुबह भी हुई बरसात, कहां गिरा कितना पानी?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan Weather Today: 23 जिलों में हल्की-तेज बारिश का अलर्ट, आज सुबह भी हुई बरसात, कहां गिरा कितना पानी?
Fri, 27 Jun 2025 11:07 AM IST
जयपुर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: जयपुर ब्यूरो
Updated Fri, 27 Jun 2025 11:07 AM IST
सार
राजस्थान में बीते सप्ताह से हो रही बारिश से किसानों को राहत मिली है। बांसवाड़ा में सबसे अधिक 115 मिमी बारिश दर्ज हुई। मौसम विभाग ने 23 जिलों में अलर्ट जारी किया है और तेज हवाओं की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
बारिश का अलर्ट। (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : ट्रक से टकराने के बाद क्षतिग्रस्त बस।
विस्तार
Rajasthan Weather Today: राजस्थान में इस बार मानसून जमकर मेहरबान दिख रहा है। पिछले एक हफ्ते से प्रदेश के कई हिस्सों में लगातार बारिश हो रही है, जिससे जहां किसानों के चेहरे खिल गए हैं। वहीं, आमजन को भी भीषण गर्मी और उमस से राहत मिली है। गुरुवार रात से ही राजधानी जयपुर समेत कई जिलों में रुक-रुककर बारिश हो रही है, जो शुक्रवार सुबह भी जारी रही। मौसम विभाग ने आज राज्य के 23 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है।
राजस्थान मौसम केंद्र के अनुसार, उत्तर प्रदेश के ऊपर बने साइक्लोनिक सर्कुलेशन (परिसंचरण तंत्र) के कारण मानसूनी सिस्टम मजबूत हुआ है, जिससे राज्य के पूर्वी, दक्षिणी और पश्चिमी हिस्सों में मध्यम से भारी बारिश हो रही है। जयपुर, कोटा, जोधपुर, बाड़मेर, सीकर, दौसा जैसे जिलों में गुरुवार शाम अचानक मौसम बदला और तेज बारिश शुरू हो गई। इससे दिनभर की उमस से परेशान लोगों को बड़ी राहत मिली।
ये भी पढ़ें: अजमेर एसपी वंदिता के आदेश की उड़ रही धज्जियां, रात आठ बजे बाद भी खुलेआम बिक रही शराब
विज्ञापन
बांसवाड़ा में सबसे ज्यादा बारिश
बीते 24 घंटे में सबसे ज्यादा बारिश बांसवाड़ा जिले के भंगड़ा क्षेत्र में रिकॉर्ड की गई, जहां 115 मिमी (करीब साढ़े चार इंच) बारिश दर्ज हुई। वहीं, हनुमानगढ़ के गोलूवाला में 90 मिमी, श्रीगंगानगर के सूरतगढ़ में 70 मिमी, बीकानेर में 68 मिमी, दौसा में 61 मिमी, पीलीबंगा में 55 मिमी, अटरू में 36 मिमी और बारां के छबड़ा में 25 मिमी बारिश हुई। कई जगहों पर सड़कों पर पानी भर गया, जिससे ट्रैफिक भी प्रभावित हुआ।
आज 23 जिलों में बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग ने शुक्रवार को राज्य के 23 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। अजमेर, भीलवाड़ा, बूंदी, चित्तौड़गढ़, दौसा, जयपुर, झालावाड़, करौली, कोटा, प्रतापगढ़, राजसमंद, सवाईमाधोपुर, सिरोही, टोंक, उदयपुर, बाड़मेर, जैसलमेर, जालोर, जोधपुर, नागौर और पाली में येलो अलर्ट घोषित किया गया है। वहीं, बांसवाड़ा और डूंगरपुर जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई गई है।
राज्य के कुछ हिस्सों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा भी चल सकती है।
कृषि और पर्यावरण के लिए फायदेमंद
इस बारिश से प्रदेश में खरीफ की फसलों की बुवाई तेज हो गई है। किसान भी इस मौसम से बेहद खुश हैं क्योंकि समय पर अच्छी बारिश होने से खेतों में नमी बनी रहेगी। इससे उत्पादन बेहतर होने की उम्मीद है। साथ ही, जलाशयों और बांधों में भी जलस्तर बढ़ने से भविष्य में पानी की किल्लत से राहत मिलने की उम्मीद है।
अभी सक्रिय रहेगा मानसून
मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले कुछ दिनों तक मानसून प्रदेश में सक्रिय रहेगा। इस दौरान रुक-रुककर बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है। साथ ही, कुछ जिलो में भारी बारिश के चलते जलभराव और बिजली गिरने की भी आशंका है।
ये भी पढ़ें: राजस्थान CID ने पकड़ा पाकिस्तानी जासूस, ऑपरेशन सिंदूर से भी जुड़े तार