फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Alwar Pregnant Woman Death Suicide Note Allegations Against Husband Mother In Law And Father In Law

अलवर: गर्भवती महिला की ट्रेन की चपेट में आने से मौत, सुसाइड नोट में पति-सास-ससुर पर प्रताड़ना के आरोप

Sat, 10 Oct 2026 05:06 PM IST
हंस राज ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर Published by: हंस राज ठाकुर Updated Sat, 10 Oct 2026 05:06 PM IST
सार

अलवर के अरावली विहार थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात डबल डेकर ट्रेन की चपेट में आने से नौ माह की गर्भवती 28 वर्षीय अंतिम राजपूत की मौत हो गई। पुलिस को मौके से सुसाइड नोट मिला है, जिसमें पति, सास और ससुर पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने के आरोप लगाए गए हैं।

विज्ञापन
Alwar Pregnant Woman Death Suicide Note Allegations Against Husband Mother In Law And Father In Law
28 वर्षीय युवती की मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अलवर शहर के अरावली विहार थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात शांति कुंज के पास डबल डेकर ट्रेन की चपेट में आने से 28 वर्षीय अंतिम राजपूत की मौत हो गई। मृतका करीब नौ महीने की गर्भवती थी। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें मृतका ने अपने पति, सास और ससुर पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने के आरोप लगाए हैं।
विज्ञापन


पांच महीने से मायके में रह रही थी महिला
जानकारी के अनुसार, अंतिम की शादी करीब तीन वर्ष पहले भरतपुर जिले के शकरपुर निवासी सौम्य राजपूत से हुई थी। सौम्य एक सरकारी विद्यालय में प्रिंसिपल के पद पर कार्यरत हैं। मृतका के परिजनों का आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद से ही उसे दहेज को लेकर मानसिक और शारीरिक रूप से परेशान किया जा रहा था।
विज्ञापन


परिजनों के मुताबिक, प्रताड़ना से परेशान होकर अंतिम पिछले करीब पांच महीने से अपने मायके अलवर की जनता कॉलोनी में रह रही थी। मृतका के भाई जसविंदर ने बताया कि शुक्रवार शाम करीब आठ बजे अंतिम अपने पिता के घर से स्कूटी लेकर निकली थी। काफी देर तक वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने शव मोर्चरी में रखवाया
इसी दौरान जीआरपी और ट्रेन सुरक्षा से जुड़े कर्मचारियों के माध्यम से हादसे की सूचना मिली। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया।

सुसाइड नोट में ससुराल पक्ष पर प्रताड़ना के आरोप
पुलिस के अनुसार, मृतका के पास से मिले सुसाइड नोट में ससुराल पक्ष पर प्रताड़ना के आरोप लगाए गए हैं। नोट में आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग किए जाने की बात भी सामने आई है।

परिजनों की शिकायत के आधार पर दहेज हत्या का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अब सुसाइड नोट, परिजनों के बयान और अन्य साक्ष्यों के आधार पर पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है। मामले में लगाए गए आरोपों की पुष्टि जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed