Hindi News
›
Video
›
Rajasthan
›
Alwar News
›
Alwar News: शिक्षक भर्ती की तैयारी कर रही महिला की अचानक मौत, पढ़ाई करते समय बिगड़ी तबीयत, जांच में जुटी पुलिस
{"_id":"69941b58be5f20d7040d32b4","slug":"a-woman-preparing-for-a-teachers-exam-died-suddenly-alwar-news-c-1-1-noi1339-3961139-2026-02-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"Alwar News: शिक्षक भर्ती की तैयारी कर रही महिला की संदिग्ध मौत, पढ़ाई करते बिगड़ी तबीयत, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Alwar News: शिक्षक भर्ती की तैयारी कर रही महिला की संदिग्ध मौत, पढ़ाई करते बिगड़ी तबीयत, जांच में जुटी पुलिस
शिक्षक भर्ती परीक्षा के लिए तैयारी कर रही 29 वर्षीय महिला की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। महिला को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पोस्टमार्टम के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा होगा।
शहर के सदर थाना क्षेत्र में एक महिला की अचानक मौत से परिवार में शोक छा गया। पीटीएस में कार्यरत एक कांस्टेबल की 29 वर्षीय पत्नी हेमलता की तबीयत अचानक बिगड़ने से मृत्यु हो गई। परिजनों के अनुसार हेमलता शिक्षक भर्ती की तैयारी कर रही थीं। घटना के समय वह घर की छत पर बैठकर पढ़ाई कर रही थीं। इसी दौरान अचानक उनकी तबीयत खराब हुई। घबराए परिजन तुरंत उन्हें निजी अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद शव को अलवर जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया। मौत के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।
मृतका के चाचा-ससुर श्रीराम ने बताया कि हेमलता पूरी तरह स्वस्थ थीं और किसी बीमारी की जानकारी नहीं थी। ससुराल और पीहर पक्ष के परिजन भी अस्पताल पहुंचे। दोनों पक्षों की सहमति से पुलिस को लिखित रूप में सूचना दी गई है, जिसमें किसी प्रकार की आशंका व्यक्त नहीं की गई है।
पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों की स्पष्ट जानकारी सामने आएगी। घटना के बाद परिवार और क्षेत्र में शोक का माहौल है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।