Hindi News
›
Video
›
Punjab
›
Unpaid for Three Months: NHM and ASHA Workers Stage Vigorous Protest Against the Government
{"_id":"6a1d4efa700c5672530a2e62","slug":"video-unpaid-for-three-months-nhm-and-asha-workers-stage-vigorous-protest-against-the-government-2026-06-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"तीन माह से नहीं मिला वेतन, एनएचएम और आशा वर्करों का सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन माह से नहीं मिला वेतन, एनएचएम और आशा वर्करों का सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन
पिछले तीन महीनों से वेतन न मिलने से नाराज एनएचएम और आशा वर्करों ने आज पूरे पंजाब में पंजाब सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। इसी कड़ी में मोगा में भी एनएचएम और आशा वर्करों ने सिविल सर्जन कार्यालय के बाहर जोरदार रोष प्रदर्शन किया। इस मौके पर भारी गिनती में एनएचएम और आशा वर्कर इस धरने में शामिल हुए।
प्रदर्शनकारी आशा वर्करों ने कहा कि उन्हें पिछले तीन महीनों से वेतन नहीं मिला है, जिससे उनके परिवारों का गुजारा करना मुश्किल हो गया है। उन्होंने कहा कि सरकार उनसे पूरा काम ले रही है, लेकिन जब वेतन देने की बात आती है तो उनकी कोई सुनवाई नहीं होती। आशा वर्करों ने बताया कि वे 10 लाख रुपये की बीमा योजना के तहत कैंप लगाकर और घर-घर जाकर लोगों से फॉर्म भरवा रही हैं, फिर भी उनका बकाया वेतन जारी नहीं किया गया है। उन्होंने सरकार से जल्द से जल्द तीन महीने का लंबित वेतन जारी करने की मांग की। कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो उनका संघर्ष और तेज किया जाएगा तथा अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया जाएगा।
एनएचएम कर्मियों और अन्य कर्मचारियों ने बताया कि वे पिछले कई वर्षों से कॉन्ट्रैक्ट आधार पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं, लेकिन अब तक उन्हें स्थायी नहीं किया गया है। कर्मचारियों का कहना है कि वे लगातार अपनी ड्यूटी पूरी निष्ठा से निभा रहे हैं, इसके बावजूद पिछले तीन महीनों से उन्हें वेतन नहीं मिला है। प्रदर्शनकारी कर्मचारियों ने कहा कि वेतन न मिलने के कारण उनके परिवारों का पालन-पोषण करना मुश्किल हो गया है। उन्होंने सरकार से जल्द से जल्द बकाया वेतन जारी करने और उनकी मांगों का समाधान करने की अपील की। कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द वेतन जारी नहीं किया गया, तो वे अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन शुरू करने के लिए मजबूर होंगे, जिसकी पूरी जिम्मेदारी सरकार और संबंधित विभाग की होगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।