फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Minor girl dies at PGI following fire incident in Mohali's Phase-7.

मोहाली: रक्षाबंधन पर जिंदगी की जंग हार गई नाबालिगा, फेज-7 में आग लगाने के मामले में पीजीआई में मौत

Fri, 28 Aug 2026 06:17 PM IST
Mayur Sharma मयूर शर्मा
Updated Fri, 28 Aug 2026 06:17 PM IST
Minor girl dies at PGI following fire incident in Mohali's Phase-7.
रक्षाबंधन के दिन उस परिवार की खुशियां मातम में बदल गईं, जिसकी आठवीं कक्षा में पढ़ने वाली नाबालिग बेटी पिछले सात दिनों से जिंदगी और मौत के बीच जूझ रही थी। औद्योगिक क्षेत्र फेज-7 में 21 अगस्त को सैनिटाइजर डालकर आग लगाए जाने के मामले में पीजीआई चंडीगढ़ में उपचाराधीन नाबालिगा ने रक्षाबंधन के दिन दम तोड़ दिया। बच्ची की मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने मौत की सूचना मिलने के बाद मामले में हत्या की धारा 103(1) भी जोड़ दी है। ननिहाल जाने के लिए निकली थी बच्ची पुलिस के मुताबिक, 21 अगस्त को पंजाब बंद के दौरान नाबालिगा अपने ननिहाल बलौंगी जाने के लिए घर से निकली थी। रास्ते में वह अपने परिचित दीपक कुमार के घर के सामने से गुजर रही थी। आरोप है कि दीपक उसे घर के अंदर ले गया। इसी दौरान बच्ची के पिता उसकी तलाश करते हुए दीपक के घर पहुंच गए। वहां दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। पुलिस के अनुसार, इसी विवाद की रंजिश में दीपक अपने परिवार के सदस्यों के साथ नाबालिगा के घर पहुंचा। आरोप है कि घर की ऊपरी मंजिल पर नाबालिगा पर सैनिटाइजर डालकर उसे आग लगा दी गई। घटना के बाद आरोपी वहां से फरार हो गए। गंभीर रूप से झुलसी बच्ची को परिजनों ने तत्काल अस्पताल पहुंचाया। बाद में उसे बेहतर उपचार के लिए पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया। बयान देने की स्थिति में आई तो दीपक को बताया जिम्मेदार इलाज के दौरान जब नाबालिगा बयान देने की स्थिति में आई तो उसने अपनी हालत के लिए दीपक कुमार को जिम्मेदार बताया। इसके आधार पर थाना फेज-1 पुलिस ने बीएनएस की धाराओं 109, 74, 331, 124(1) और पॉक्सो एक्ट की धारा 12 के तहत मामला दर्ज किया था। पुलिस ने मुख्य आरोपी दीपक कुमार निवासी बलौंगी को गिरफ्तार कर लिया था। इसके बाद उसके पिता रमेश और चाचा मोहन को भी गिरफ्तार किया गया। मौत के बाद हत्या की धारा जोड़ी, दो आरोपी अभी फरार नाबालिगा की पीजीआई में मौत होने के बाद पुलिस ने केस में बीएनएस की धारा 103(1) यानी हत्या की धारा जोड़ दी है। पुलिस अब मामले की जांच इसी आधार पर आगे बढ़ा रही है। वहीं, मामले में नामजद मुख्य आरोपी दीपक के दो चचेरे भाइयों की गिरफ्तारी अभी बाकी है। जिस दिन घर-घर भाई-बहन के पवित्र रिश्ते का त्योहार मनाया जा रहा था, उसी दिन इस परिवार की मासूम बेटी हमेशा के लिए उनसे दूर चली गई। बेटी को बचाने की उम्मीद में परिवार पिछले कई दिनों से अस्पताल में था, लेकिन रक्षाबंधन के दिन मिली उसकी मौत की खबर ने परिवार को पूरी तरह तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

VIDEO: रक्षाबंधन पर टूंडला में सफर बना मुसीबत, ट्रेन-बसों में भीड़ के आगे इंतजाम ध्वस्त

28 Aug 2026

विधायक गीता भुक्कल ने पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा को बांधी राखी

रक्षाबंधन पर रोहतक बस स्टैंड पर उमड़ी भीड़, रोडवेज में बहनों ने किया फ्री सफर

28 Aug 2026

लखनऊ में डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक के आवास पर हर्षोल्लास के साथ मनाया गया राखी पर्व

28 Aug 2026

VIDEO: मुफ्त सफर की सौगात तो मिली, लेकिन बसें नहीं...रक्षाबंधन पर सुनिए बहनों का दर्द

28 Aug 2026
विज्ञापन

कर्मचारियों के मुद्दे पर सुखबीर बादल का मान सरकार पर हमला

28 Aug 2026

लखनऊ में रिंग रोड के नाले में मिला शव, पुलिस मौके पर

28 Aug 2026
विज्ञापन

सहारनपुर: मुठभेड़ में गोकशी का वांछित आरोपी पैर में गोली लगने से घायल

28 Aug 2026

VIDEO: एसएन मेडिकल कॉलेज में ‘खेलो इंडिया संवाद’, एसपी सिंह बघेल बोले- ओलंपिक में अव्वल होना विकसित भारत की निशानी

28 Aug 2026

VIDEO: जोड़, कमर और मांसपेशियों में इसलिए हो रहा है दर्द, इन बातों को करें फॉलो; रहेगा काफी फायेदमंद

28 Aug 2026

VIDEO: एसएन मेडिकल कॉलेज...बच्चे की मौत के बाद टूटी नींद, एकेडमिक ब्लॉक में शुरू हुआ कार्य

28 Aug 2026

VIDEO: लड़कियों को कब मिलेगी फ्री में स्कूटी? इतनी छात्राओं का पहली लिस्ट में आया नाम, सत्यापन हुआ शुरू

28 Aug 2026

VIDEO: 80 हजार छात्रों के लिए बड़ी राहत, अंकतालिकाएं वितरित; अब डिजीलॉकर से मिलेगी डिग्री

28 Aug 2026

VIDEO: मुरैना से आगरा आ रहा था मिलावटी दूध, 7 हजार लीटर पकड़कर सड़क पर कराया नष्ट

28 Aug 2026

VIDEO: कॉलेज छिपा रहे प्रवेश का डाटा! समर्थ पोर्टल पर नहीं बता रहे कितनी सीटें भरीं, 585 को नोटिस

28 Aug 2026

VIDEO: दिल्ली में बढ़े स्वाइन फ्लू के मरीज तो आगरा स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, संदिग्धों की रैपिड जांच के निर्देश

28 Aug 2026

VIDEO: दूध में डिटर्जेंट, पनीर में व्हाइटनर...कहीं आप तो नहीं खा रहे ये 'जहर', राजस्थान और एमपी से हो रही सप्लाई

28 Aug 2026

कुल्लू: 18वीं बार पेड़ को राखी बांधी कल्पना ने, पर्यावरण संरक्षण को बनाया भाई-बहन के रिश्ते का प्रतीक

28 Aug 2026

झज्जर में रक्षाबंधन के पर्व पर बहनों को दिया निशुल्क यात्रा का तोहफा

VIDEO: हादसों का चौराहा बना महमदपुर बाईपास, रक्षाबंधन की सुबह बस-ईको में जोरदार भिड़ंत

28 Aug 2026

VIDEO: बड़े भाई दाऊजी महाराज को राखी भेंट करने पहुंचीं उमा भारती, मंदिर में भाव-विभोर होकर मांगी मनौती

28 Aug 2026

वीडियो: बहनों ने भाइयों की कलाई पर बांधा प्यार, सिरमौर में धूमधाम से मना रक्षाबंधन

28 Aug 2026

VIDEO: जेल की दीवारों के बीच भाई-बहन का प्यार, राखी बांधने सुबह से पहुंचीं बहनें

28 Aug 2026

VIDEO: श्रावणी पूर्णिमा पर हरि की पौड़ी में आस्था का सैलाब, गंगा स्नान कर श्रद्धालुओं ने किया पुण्य अर्जन

28 Aug 2026

शिमला: टैक्सी ऑपरेटरों की हड़ताल खत्म, पूर्व मुख्यमंत्री ने जूस पिलाकर कराया धरना समाप्त

28 Aug 2026

VIDEO: बलदेव में रक्षाबंधन पर दो किमी लंबा जाम, नरहौली तक थमे पहिए; घंटों फंसीं बहनें

28 Aug 2026

चंडीगढ़ के हनुमत धाम में 32 फीट ऊंचे हनुमान जी को बांधी गई 12 फुट की राखी

VIDEO: बसों के लिए तरसीं बहनें, घंटों इंतजार के बाद भी नहीं मिली सीट

28 Aug 2026

अंबाला में रेज इंडस्ट्रीज में तड़के भीषण आग, पहली मंजिल का सामान जलकर खाक, लाखों का नुकसान

28 Aug 2026

लखनऊ में रक्षाबंधन की धूम, बहनों ने भाइयों की कलाई पर बांधी राखी

28 Aug 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed