{"_id":"6a9184e8a0b5c3444d00c772","slug":"in-mohali-an-only-brother-died-in-a-road-accident-while-on-his-way-to-get-rakhis-tied-by-his-three-sisters-2026-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोहाली: रक्षाबंधन पर तीन बहनों से राखी बंधवाने जा रहे इकलौते भाई की सड़क हादसे में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोहाली: रक्षाबंधन पर तीन बहनों से राखी बंधवाने जा रहे इकलौते भाई की सड़क हादसे में मौत
Fri, 28 Aug 2026 06:24 PM IST
मयूर शर्मा
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
Published by: मयूर शर्मा
Updated Fri, 28 Aug 2026 06:24 PM IST
सार
मृतक की पहचान गांव मच्छलीकलां निवासी परमप्रीत के रूप में हुई है। वह परिवार का इकलौता बेटा था और तीन बहनों का भाई था। हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को सिविल अस्पताल की मॉर्चरी में रखवा दिया।
विज्ञापन
परमप्रीत की फाइल फोटो
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रक्षाबंधन पर अपनी तीन बहनों से राखी बंधवाने घर जा रहे 23 वर्षीय युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई। हादसा शुक्रवार सुबह एयरपोर्ट चौक के पास भारतमाला रोड पर हुआ। मृतक की पहचान गांव मच्छलीकलां निवासी परमप्रीत के रूप में हुई है। वह परिवार का इकलौता बेटा था और तीन बहनों का भाई था। हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को सिविल अस्पताल की मॉर्चरी में रखवा दिया। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि हादसे के लिए जिम्मेदार वाहन का पता लगाया जा सके।
छह महीने से जीरकपुर के होटल में कर रहा था काम
परमप्रीत पेशे से इलेक्ट्रिशियन था और पिछले करीब छह महीने से जीरकपुर के एक होटल में काम कर रहा था। वह वहीं अपनी रिश्तेदारी में रह रहा था। शुक्रवार सुबह करीब साढ़े सात बजे छुट्टी होने के बाद वह बाइक से अपने गांव मच्छलीकलां स्थित घर के लिए निकला था। परिवार के मुताबिक, रक्षाबंधन के मौके पर वह अपनी बहनों से राखी बंधवाने घर जा रहा था।
बताया गया कि जैसे ही वह एयरपोर्ट रोड पर भारतमाला प्रोजेक्ट के पास पहुंचा, तभी किसी अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद परमप्रीत सड़क किनारे जा गिरा। इसी दौरान डिवाइडर का एंगल उसके सिर में जा लगा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
राहगीर ने दी पुलिस को सूचना
मृतक के दोस्त गुरजीत सिंह ने बताया कि हादसे के समय सुबह का वक्त होने के कारण सड़क पर ज्यादा ट्रैफिक नहीं था। टक्कर के बाद परमप्रीत सड़क किनारे पड़ा रहा। वहां से गुजर रहे एक राहगीर की नजर उस पर पड़ी तो उसने पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी।
गुरजीत ने बताया कि परमप्रीत के पिता बुजुर्ग हैं और वह बहुत कम काम कर पाते हैं। परिवार की जिम्मेदारी काफी हद तक परमप्रीत के कंधों पर थी। उसकी अभी शादी भी नहीं हुई थी। बेटे की मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस
एसएचओ अमनदीप कंबोज ने बताया कि पुलिस ने शव को सिविल अस्पताल की मॉर्चरी में रखवा दिया है। परिजनों के मुताबिक, पोस्टमार्टम शनिवार को होने की उम्मीद है। पुलिस हादसे की जांच कर रही है और एयरपोर्ट चौक से आसपास के क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि टक्कर मारने वाले वाहन की पहचान की जा सके।