फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Four members of the Lawrence Bishnoi gang arrested in Mohali.

मोहाली में लॉरेंस बिश्नोई गैंग के चार गुर्गे गिरफ्तार

Thu, 17 Sep 2026 01:32 PM IST
Nivedita Nivedita
Updated Thu, 17 Sep 2026 01:32 PM IST
Four members of the Lawrence Bishnoi gang arrested in Mohali.
मोहाली पुलिस ने लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े चार गुर्गों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपियों से पांच ऑटोमैटिक व विदेशी हथियार, 12 कारतूस और वारदातों में इस्तेमाल टेंपरेरी नंबर वाली फॉर्च्यूनर कार बरामद की गई है। पुलिस के अनुसार आरोपी मोहाली में फिरौती के लिए की गई फायरिंग की तीन वारदातों में शामिल थे। 4-5 सितंबर की दरमियानी रात फेज-10 में संयम जुडेजा के घर पर फायरिंग की गई थी। इससे पहले विदेश में बैठे कुलवीर सिंह सिद्धू द्वारा कथित तौर पर 5 करोड़ रुपये की फिरौती मांगे जाने की बात सामने आई थी। इसके बाद 7 सितंबर को संयम जुडेजा के पार्टनर बलजीत सिंह के घर पर भी फायरिंग की गई। 14 सितंबर को सेक्टर-104 में जगदीप सिंह मान के घर पर गोलियां चलाई गईं। इस दौरान घर में काम कर रहा सचिन नाम का युवक घायल हो गया था। पुलिस ने तकनीकी जांच और ह्यूमन सोर्स के आधार पर चार आरोपियों को दबोचने का दावा किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अकाशदीप सिंह, प्रवीण कुमार उर्फ कालू, जसमनदीप सिंह और दुसंत शर्मा उर्फ शम्मी के रूप में हुई है।  पुलिस के मुताबिक आरोपी बुड़ैल जेल में बंद गैंगस्टर रविंदर सिंह उर्फ काली शूटर और विदेश में बैठे कुलवीर सिंह सिद्धू के संपर्क में थे। जांच में जसमनदीप पर रेकी करने, दुसंत पर हथियार संभालने और अकाशदीप और प्रवीण पर फायरिंग करने का आरोप है। मामले में सिमरदीप सिंह उर्फ जश्न की गिरफ्तारी बाकी है। पुलिस बुड़ैल जेल में बंद रविंदर सिंह उर्फ काली को भी प्रोडक्शन वारंट पर लाने की तैयारी कर रही है। आरोपियों को रिमांड पर लेकर पुलिस अन्य वारदातों और हथियारों के नेटवर्क के संबंध में पूछताछ करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

उज्जैन: भस्म आरती में बाबा महाकाल का विशेष शृंगार, त्रिनेत्र और त्रिपुंड से सजे भोले, भक्तों की उमड़ी भीड़

17 Sep 2026

पर्यूषण पर्व के समापन पर मनाया क्षमावाणी दिवस, VIDEO

17 Sep 2026

पूजा पंडालों में किया विघ्नहर्ता के दर्शन, भक्ति में डूबे श्रद्धालु; VIDEO

17 Sep 2026

जल, जंगल और जमीन बचाने सड़क पर उतरी आदिवासी नई पीढ़ी; VIDEO

17 Sep 2026

पीडीए जन पंचायत संवाद में महिलाओं ने सुनाई समस्याएं, VIDEO

17 Sep 2026
विज्ञापन

विकसित भारत क्विज में युवाओं की भागीदारी का आह्वान, VIDEO

17 Sep 2026

ऑपरेशन सेफ फ्यूचर 3.0 में कार्रवाई, बस सीज कर थाने में खड़ी कराई; VIDEO

17 Sep 2026
विज्ञापन

भीम आर्मी प्रमुख के काफिले पर हमले की जांच की मांग, VIDEO

17 Sep 2026

सड़क निर्माण की मांग को लेकर ग्रामीणों की भूख हड़ताल, एक माह में काम शुरू कराने का आश्वासन;video

17 Sep 2026

चंद्रशेखर आजाद की सुरक्षा बढ़ाने की मांग, कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन;video

17 Sep 2026

अंडरपास के कीचड़ में फंसी नगर विधायक की कार;video

17 Sep 2026

VIDEO: भगवान टॉकीज फ्लाईओवर पर कंटेनर से गिरा लोहे का भारी समान, लगा जाम

17 Sep 2026

VIDEO: अलीगंज में तेज रफ्तार पीआरवी अनियंत्रित होकर नाले में गिरी

17 Sep 2026

कानपुर: रोडवेज बसों की खराबी पर भड़के चालक-परिचालक, हंगामा

17 Sep 2026

पिथौरागढ़: कांग्रेस का प्रदेश सरकार पर गंभीर आरोप, कहा- जमीनें बेचना प्रदेश के अस्तित्व के लिए खतरा

17 Sep 2026

कानपुर: रोडवेज बसों की खराबी पर भड़के चालक-परिचालक, हंगामा

17 Sep 2026

वीडियो: सरकारी संपत्तियों को निजी हाथों में देने का आरोप

VIDEO: मथुरा में चोरी की घटना के बाद आगरा में भी पुलिस सतर्क

16 Sep 2026

VIDEO: ओवरटेक करने पर थार सवारों ने कार चालक को पीटा

16 Sep 2026

VIDEO: सराफ ने बेचे गिरवी रखे गहने, महिला ने दर्ज कराई प्राथमिकी

16 Sep 2026

VIDEO: बोदला से बेटे समेत दंपती लापता, परिजन चिंतित

16 Sep 2026

आधी रात से शुरू हुआ लोलार्क षष्ठी का पुण्य स्नान, VIDEO

16 Sep 2026

छात्र की लाठी-डंडे से पिटाई का आरोप, VIDEO

16 Sep 2026

मुख्यमंत्री नगर सृजन योजना से बनी सीसी रोड का चेयरमैन ने किया लोकार्पण; VIDEO

16 Sep 2026

VIDEO: जानलेवा हमला करने का आरोपी गिरफ्तार

16 Sep 2026

VIDEO: सिगरेट पीने के विरोध पर भिड़े दो पक्ष, दो घायल

16 Sep 2026

VIDEO: युवक पर हमला, चार पर प्राथमिकी

16 Sep 2026

VIDEO: किराएदार महिला ने चुराईं दो जोड़ी झुमकी, प्राथमिकी दर्ज

16 Sep 2026

VIDEO: पुलिसकर्मी ने की फोन पर अभद्रता, ऑडियो वायरल

16 Sep 2026

VIDEO: जमीन पर गिराकर पीटी महिला, चार पर प्राथमिकी

16 Sep 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed