फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Cab fares in Mohali rise; the situation following the cancellation of Ola and Uber's licenses

Mohali News: मोहाली में कैब महंगी, ओला-उबर का लाइसेंस निरस्त होने के बाद का हाल

Fri, 18 Sep 2026 02:16 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 18 Sep 2026 02:16 AM IST
विज्ञापन
Cab fares in Mohali rise; the situation following the cancellation of Ola and Uber's licenses
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

मोहाली। मोहाली के सेक्टरों से चंडीगढ़, पंचकूला और एयरपोर्ट समेत आसपास के इलाकों में जाने के लिए कैब बुक करना इन दिनों लोगों के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है। यात्रियों का कहना है कि सामान्य दिनों के मुकाबले कैब का किराया काफी अधिक दिखाई दे रहा है। ओला- उबर का लाइसेंस निरस्त होने के बाद अन्य कैब कंपनियों ने अपने रेट बढ़ा दिए हैं। अमर उजाला के संवाददाताओं की ओर से कैब में

सफर कर यह हाल जाना गया।
दोपहर 12 बजे
मोहाली फेज-2 की मार्केट से सेक्टर -43 की बुकिंग 190 रुपये में हुई। दोपहर 12 बजे फेज-2 की मार्केट से चंडीगढ़ बस स्टैंड के लिए अमर उजाला संवाददाता ने कैब बुक की गई। इस दौरान चार किलोमीटर की यह कैब 190 रुपये की बुक हुई। इसमें कैब आने में बीस मिनट का समय लगा। कैब ड्राइवर सुरेश कुमार ने बताया कि बुकिंग करने में दिक्कत आ रही है। ओला उबर में बुक करने में डर लग रहा है। लगातार इस कारण लाइसेंस निरस्त होने के बाद अन्य प्लेटफॉर्म पर कैब महंगी बुक हो रही है। इस कारण परेशानी हुई। कैब ड्राइवर सुरेश कुमार ने बताया कि यहां कैब बुक करने की कोशिश कर रहे यात्रियों का कहना है कि एप पर किराया सामान्य से काफी ज्यादा दिख रहा है। कुछ यात्रियों ने बताया कि बुकिंग स्वीकार होने के बाद भी चालक ने फोन कर यात्रा रद्द करने को कहा। उन्होंने बताया कि यह किराया एक महीने पहले सौ रुपये था। अब इसमें नब्बे रुपये की बढ़ोतरी हो गई है। इस कारण यात्रियों की जेबें ढीली हो गईं।
विज्ञापन

दोपहर 1 बजे
फेज-2 की मार्केट से फेज-9 की मार्केट का 190 रुपये किराया
दोपहर एक बजे संवाददाता ने फेज-2 से फेज-9 की मार्केट के लिए कैब बुक की है। इसमें 180 रुपये में कैब बुक हुई। कैब ड्राइवर अजय कुमार ने बताया कि कैब के किराए महंगे हुए हैं। ओला उबर की कैब बुक करने में दिक्कत आ रही है। चालान होने से भी ड्राइवर में डर बना है। उन्होंने कहा कि बुकिंग इस समय महंगी हुई है। वहीं कैब भी देरी से मिल रही है। यह कैब 15 मिनट बाद बुक हो पाई है। ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed