फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Prabhdeep from Mitthapur shines at the Junior Asia Cup, leads India to gold in his debut tournament.

मिट्ठापुर के प्रभदीप ने जूनियर एशिया कप में मचाई धूम, डेब्यू टूर्नामेंट में भारत को दिलाया गोल्ड

Fri, 18 Sep 2026 04:27 PM IST
Nivedita Nivedita
Updated Fri, 18 Sep 2026 04:27 PM IST
Prabhdeep from Mitthapur shines at the Junior Asia Cup, leads India to gold in his debut tournament.
हॉकी की नर्सरी के रूप में पहचान रखने वाले जालंधर के गांव मिट्ठापुर के 20 वर्षीय युवा खिलाड़ी प्रभदीप सिंह ने अपने अंतरराष्ट्रीय डेब्यू को यादगार बना दिया। चीन में आयोजित जूनियर एशिया कप हॉकी टूर्नामेंट में प्रभदीप ने हर मैच में गोल दागते हुए भारतीय जूनियर हॉकी टीम को स्वर्ण पदक दिलाने में अहम भूमिका निभाई। भारत लौटने पर प्रभदीप का अमृतसर में परिजनों और क्षेत्रवासियों ने ढोल-नगाड़ों के साथ जोरदार स्वागत किया। प्रभदीप ने कहा कि यह उनका पहला अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट था और भारत के लिए गोल्ड जीतना उनके लिए बेहद गर्व का पल है। उन्होंने बताया कि कोरिया, जापान, मलेशिया और पाकिस्तान जैसी मजबूत टीमों के खिलाफ मुकाबले चुनौतीपूर्ण रहे, लेकिन पूरी टीम की मजबूत बॉन्डिंग, मेहनत और एकजुटता ने जीत का रास्ता बनाया। प्रभदीप की सफलता के पीछे उनके पिता राजिंदर सिंह का बड़ा योगदान रहा। जब प्रभदीप करीब 8-9 साल के थे, तब उन्हें क्रिकेट में रुचि थी। बाद में उन्होंने हॉकी खेलने की इच्छा जताई। उस समय गांव का हॉकी ग्राउंड बंद था, इसलिए पिता ने घर के बाहर ईंटें रखकर उन्हें ड्रिब्लिंग और शॉट लगाने का अभ्यास करवाना शुरू किया। इसके बाद कोच दविंदर से प्रशिक्षण लेने के बाद प्रभदीप ने खदूर साहिब अकादमी और फिर सुरजीत हॉकी अकादमी में अभ्यास किया। मेहनत के दम पर उन्होंने सब-जूनियर और जूनियर नेशनल में जगह बनाई। प्रभदीप इससे पहले बेल्जियम और नीदरलैंड के यूरोपीय दौरों पर भी भारतीय टीम का हिस्सा रह चुके हैं। मां की अरदास और सीनियर खिलाड़ियों के टिप्स बने हौसला प्रभदीप की मां सुखविंदर कौर ने बेटे की सफलता पर खुशी जताते हुए कहा कि उसका सपना हमेशा हॉकी के जरिए देश का नाम रोशन करना रहा है। जब प्रभदीप पहली बार विदेश में खेलने जा रहे थे, तब उन्होंने वाहेगुरु से उसके अच्छे प्रदर्शन के लिए अरदास की थी। मिट्ठापुर गांव ने भारतीय हॉकी को मनप्रीत सिंह और मनदीप सिंह जैसे अंतरराष्ट्रीय ओलंपियन खिलाड़ी भी दिए हैं। प्रभदीप ने बताया कि गांव के सीनियर खिलाड़ी लगातार उन्हें खेल में सुधार के लिए महत्वपूर्ण टिप्स देते रहते हैं। अब उनका लक्ष्य और ज्यादा मेहनत करके जल्द भारतीय सीनियर हॉकी टीम में अपनी जगह पक्की करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

कन्नौज: नवनिर्मित डेयरी में सो रहे बुजुर्ग की धारदार हथियार से हत्या

18 Sep 2026

VIDEO: मंत्री राजभर बोले- 2027 में अंबेडकरनगर की सभी सीटें हारेगी सपा, एनडीए की 403 सीटों पर तैयारी

18 Sep 2026

VIDEO: विश्वकर्मा प्रतिमा की भव्य शोभायात्रा निकली, तमसा तट पर दी विदाई

18 Sep 2026

VIDEO: महादेवा घाट पर दीपों से जगमगाया तट, प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर हुआ दीपोत्सव

18 Sep 2026

दिल्ली में ठगी का खुलासा: 60 लाख की ठगी का आरोपी गुजरात से दबोचा, पिघला सोना और हीरा सेट बरामद

18 Sep 2026
विज्ञापन

फरीदकोट में दो ग्रेनेड संग कनाडा का पीआर युवक गिरफ्तार

रायगढ़: सड़क पर अचानक आ गया 31 हाथियों का झुंड, थम गई गाड़ियों की रफ्तार, राहगीरों ने कैमरे में कैद किया नजारा

18 Sep 2026
विज्ञापन

डूसू चुनाव: मेट्रो स्टेशन के बाहर प्रचार जारी, खुलेआम उड़ीं नियमों की धज्जियां

18 Sep 2026

दिल्ली विश्वविद्यालय: डूसू चुनाव को लेकर आर्ट्स फैकल्टी के रास्ते पर कड़ी सुरक्षा, चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात

18 Sep 2026

नोएडा: गारमेंट कंपनी मेंं भड़की आग, दमकल विभाग की टीम ने पाया काबू

18 Sep 2026

जालंधर में 4 साल के अगवा बच्चे को पुलिस ने 10 घंटे में सुरक्षित बरामद किया, मां के छलके आंसू

18 Sep 2026

बदायूं: तेज हवा से पानी का टैंक गिरा, डोसा की दुकान के कर्मचारी की मौत

18 Sep 2026

VIDEO: तेंदुए का हमला : फूस के घर में सो रही वृद्धा को मार डाला, शव को चारपाई से नाले के पास खींच ले गया

18 Sep 2026

जांजगीर-चांपा: पुराने विवाद में युवक पर चाकू और बेसबॉल स्टिक से जानलेवा हमला, एक आरोपी गिरफ्तार, हथियार बरामद

18 Sep 2026

दिलेर खरकिया की रेंज रोवर पर फायरिंग, सोशल मीडिया पोस्ट डालकर चार बदमाशों ने ली जिम्मेदारी

18 Sep 2026

यमुनानगर में छाई धुंध, सफेद चादर से दृश्यता पर असर

18 Sep 2026

फिरोजपुर डिवीजन से कोलकाता रेल मार्ग से भेजा पर्सिमोन फल

VIDEO: राममंदिर में ड्रेसकोड से लेकर शुचिता के नए नियम किए गए अनिवार्य, ट्रस्ट ने बढ़ाई सख्ती

18 Sep 2026

उज्जैन: भस्म रमाकर सजे बाबा महाकाल, पहनी मखाने की माला फिर दिए भक्तों को दर्शन, परिसर में गूंजा जय श्री महाकाल

18 Sep 2026

वीडियो: आदि कैलाश यात्रा में बाहरी टैक्सियों के संचालन से आक्रोश, विरोध करेगी यूनियन

18 Sep 2026

वीडियो: मोदी जी भगवान नहीं...पर भगवान से कम भी नहीं, हल्द्वानी में पीएम मोदी की भक्त संविका का बयान

18 Sep 2026

कानपुर: लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड और गोल्डन बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज हुआ दीपोत्सव

17 Sep 2026

दीपावली के लिए तैयार कर रहे वाटर फ्रूफ खिले रंग वाली गणेश लक्ष्मी की मूर्तियां, प्रेशर मशीन से कर रहे रंगरोगन

17 Sep 2026

Meerut: गणपति महोत्सव में राधिका किशोरी के भजनों पर झूमे श्रद्धालु

17 Sep 2026

Meerut: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मवाना में रक्तदान शिविर का हुआ सफल आयोजन, भाजपाइयों ने समाज सेवा का दिया संदेश

17 Sep 2026

Meerut: प्रधानमंत्री के जन्म दिवस पर ग्राम पंचायत सैफपुर कर्मचंदपुर दीपों से सजी

17 Sep 2026

Meerut: हस्तिनापुर में दो हत्याकांड के बाद पीड़ित परिवारों से मिले युवा शक्ति दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष बोले परिवारों को मिले इंसाफ

17 Sep 2026

Meerut: बिमला हत्याकांड: रवि गौतम बोले- जनप्रतिनिधि के परिवार में घटना होती तो खुलासा हो जाता

17 Sep 2026

Meerut: गणेश महोत्सव में बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने बांधा समां

17 Sep 2026

वीडियो: अल्मोड़ा में उत्साह के साथ मनाया गया प्रधानमंत्री मोदी का जन्मदिन, मल्ला महल में प्रज्जवलित किए गए 51 हजार दीये

17 Sep 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed