Hindi News
›
Video
›
Punjab
›
Jalandhar News
›
Police safely recovered a 4-year-old kidnapped child in Jalandhar within 10 hours; the mother was moved to tears.
{"_id":"6aacc21ef96c93908d06fa19","slug":"video-police-safely-recovered-a-4-year-old-kidnapped-child-in-jalandhar-within-10-hours-the-mother-was-moved-to-tears-2026-09-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"जालंधर में 4 साल के अगवा बच्चे को पुलिस ने 10 घंटे में सुरक्षित बरामद किया, मां के छलके आंसू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जालंधर में 4 साल के अगवा बच्चे को पुलिस ने 10 घंटे में सुरक्षित बरामद किया, मां के छलके आंसू
जालंधर के बस्ती एरिया में 4 साल के बच्चे के गुम होने की सूचना मिलते ही कमिश्नरेट पुलिस जालंधर ने तुरंत कार्रवाई करते हुए बच्चे को 10 घंटे कड़ी मशक्कत के बाद सुरक्षित तलाश कर उसके परिवार के हवाले कर दिया। बेटे को गोद में लेते हुए मां के आंसू छलक आए। एसीपी वेस्ट आतिश भाटिया ने बताया कि 17 सितंबर को दोपहर करीब 2 बजे थाना बस्ती बावा खेल के अधीन इलाके से बच्चे के गुम होने की सूचना पुलिस को मिली थी। सूचना मिलते ही पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू की। प्रारंभिक जांच में सामने आया था कि दो एक्टिवा सवार व्यक्ति बच्चे को अपने साथ लेकर गए थे। इस संबंध में थाना बस्ती बावा खेल में मुकदमा दर्ज कर पुलिस टीमों ने बच्चे की तलाश शुरू कर दी। पुलिस टीमों ने अलग-अलग पहलुओं पर काम करते हुए इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को बारीकी से खंगाला और उपलब्ध जानकारी के आधार पर बच्चे की तलाश तेज कर दी। पुलिस की त्वरित कार्रवाई के साथ परिवार, आम लोगों और विभिन्न माध्यमों से मिले सहयोग के चलते बच्चे को सुरक्षित बरामद कर लिया गया। जरूरी कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद बच्चे को उसके परिवार/वारिसों के हवाले कर दिया गया।
कमिश्नरेट पुलिस जालंधर ने बच्चे की तलाश में सहयोग करने वाले आम लोगों, परिवार के सदस्यों, सोशल मीडिया के माध्यम से जानकारी साझा करने वालों तथा मीडिया/समाचार माध्यमों का आभार जताया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।