{"_id":"689daebc56bccddd32037406","slug":"video-panbus-and-prtc-casual-workers-on-strike-again-in-jalandhar-2025-08-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"जालंधर में पनबस और पीआरटीसी के कच्चे कर्मचारी फिर हड़ताल पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जालंधर में पनबस और पीआरटीसी के कच्चे कर्मचारी फिर हड़ताल पर
पनबस और पीआरटीसी के कच्चे कर्मचारी ने फिर मोर्चा खोल दिया है। ऐसे में आज अपनी मांगों को लेकर कच्चे कर्मी हड़ताल पर चले गए हैं। दरअसल, एक ओर जहां प्रशसान द्वारा लंबे समय से काम कर रहे कर्मचारियों को नियमित किया जा रहा है, वहीं दूसरी ओर लंबे समय से काम कर रहे पनबस और पीआरटीसी के कर्मचारी अभी भी अपनी मांगों को लेकर संघर्ष करते नज़र आ रहे हैं।
इसी के चलते वीरवार को कर्मचारियों ने सरकारी बसों का चक्का जाम करने का ऐलान किया है। जालंधर से इसकी तस्वीरें सामने आई हैं, जहां पनबस और पीआरटीसी के कच्चे कर्मचारी काम छोड़कर हड़ताल पर चले गए हैं। उन्होंने अपनी मांगों को लेकर वह विरोध प्रदर्शन कर रहे है। इस संबंध में इन कर्मचारियों से बात की गई तो उन्होंने बताया कि नेताओं ने आश्वासन दिया था कि सबसे पहले कच्चे कर्मियों की मांगों को पूरा किया जाएगा। लेकिन अभी तक उनकी मांगों को पूरा नहीं किया गया। जिसके चलते उन्हें विरोध स्वरूप काम छोड़कर हड़ताल पर जाना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि इस हड़ताल के चलते लोगों को परेशानी हो रही है, वहीं अगर बस स्टैंड पर स्थित डिपो की बात करें तो जालंधर डिपो को रोजाना लाखों रुपए की आय का नुकसान हो रहा है। वहीं जब इन बसों में सफर कर रही महिलाओं से बात की गई तो उन्होंने बताया कि वे बस टाइम टेबल के अनुसार यहां पहुंची थीं लेकिन यहां पता चला कि आरोपी हड़ताल पर है, जिसके चलते उन्हें भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।