Hindi News
›
Video
›
Punjab
›
Jalandhar News
›
Jalandhar Municipal Corporation employees staged a sit-in at Shri Ram Chowk over non-payment of salaries, causing traffic jam.
{"_id":"6912fd528bf95a36bc0313ec","slug":"video-jalandhar-municipal-corporation-employees-staged-a-sit-in-at-shri-ram-chowk-over-non-payment-of-salaries-causing-traffic-jam-2025-11-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"जालंधर में निगम कर्मियों ने सैलरी न मिलने पर श्री राम चौक पर लगाया धरना, ट्रैफिक जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जालंधर में निगम कर्मियों ने सैलरी न मिलने पर श्री राम चौक पर लगाया धरना, ट्रैफिक जाम
जालंधर नगर निगम कर्मियों ने एक बार फिर प्रशासन और प्राइवेट कंपनी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। सोमवार को सैलेरी न मिलने के विरोध में कर्मियों ने श्री राम चौक के बाहर धरना प्रदर्शन किया और निगम प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। धरने में शामिल कर्मियों ने बताया कि पिछले चार महीने से सैलरी नहीं मिली, जिससे उनके परिवार आर्थिक संकट में हैं। वहीं सीवरमैन कर्मियों ने भी निजी कंपनी ग्रिटिश के खिलाफ विरोध जताया है। उनका कहना है कि कंपनी की ओर से 16 से 17 नए नियम लागू किए गए हैं, जिनमें कई शर्तें कर्मचारियों के खिलाफ हैं।कर्मचारियों के मुताबिक, कंपनी ने पत्र जारी कर कच्चे कर्मियों को पक्का न करने, धरना न लगाने और नौकरी छोड़ने पर कानूनी कार्रवाई जैसे प्रावधान जोड़े हैं। उनका कहना है कि यह नियम श्रम कानूनों और कर्मचारी अधिकारों का उल्लंघन हैं।
धरने के चलते श्री राम चौक पर ट्रैफिक जाम की स्थिति बन गई, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रैफिक डायवर्ट किया गया।
सूत्रों के मुताबिक, नगर निगम कर्मियों की आज मेयर वनीत धीर के साथ बैठक भी तय है। कर्मियों ने चेतावनी दी है कि यदि मीटिंग में सैलरी और नियमों को लेकर कोई ठोस फैसला नहीं लिया गया, तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।