{"_id":"6ae3af898cc315714f0b95f2","slug":"crackdown-on-gang-manufacturing-spurious-liquor-ethanol-chemical-found-in-88-cans-jalandhar-news-c-59-1-asr1003-119980-2026-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalandhar News: जहरीली शराब बनाने वाले गिरोह पर कार्रवाई, 88 कैनों में मिला एथेनॉल केमिकल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalandhar News: जहरीली शराब बनाने वाले गिरोह पर कार्रवाई, 88 कैनों में मिला एथेनॉल केमिकल
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
अमृतसर। त्योहारों के दौरान जहरीली शराब तैयार करने के लिए इस्तेमाल होने वाले एथेनॉल (एक्स्ट्रा न्यूट्रल अल्कोहल) की तस्करी के मामले में अमृतसर देहाती पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक ट्रक को कब्जे में लिया है। ट्रक में रखे 88 प्लास्टिक कैन और अन्य कैनों से एथेनॉल बरामद किया गया। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को नामजद किया है। पुलिस के अनुसार, इस केमिकल का इस्तेमाल शराब तैयार करने में किया जाना था। आईजी गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि ट्रक नंबर पीबी65 एययू 3421 जालंधर से अमृतसर की तरफ आ रहा है। ट्रक में एथेनॉल की बड़ी खेप है। इसी की तहत पुलिस ने कार्रवाई की और ट्रक को रोककर उसकी जांच की। जांच के दौरान ट्रक से 88 प्लास्टिक कैन और अन्य कैन बरामद किए गए, जिनमें एथेनॉल रखा हुआ था। इसमें से कुल बरामदगी 30,80,000 मिलीलीटर हुई। यह केमिकल शराब बनाने में इस्तेमाल होना था। आईजी ने बताया कि इस मामले में राजविंदर सिंह उर्फ राजा पुत्र कश्मीर सिंह, निवासी मत्तेवाल और एक अन्य व्यक्ति को नामजद किया गया है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि एथेनॉल की खेप कहां से लाई गई थी, इसे किस स्थान पर पहुंचाया जाना था और इसके पीछे कौन-कौन लोग शामिल हैं।