{"_id":"6ae418c4bdf551f5ae0a1b92","slug":"akal-eye-hospital-joined-hands-with-environmental-organization-dharti-suhavi-to-make-jalandhar-clean-green-2026-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"जालंधर: आंखों के साथ पर्यावरण की भी रखवाली करेंगे नेत्र चिकित्सक, शहर को हरा-भरा बनाने के लिए विशेष मुहिम शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जालंधर: आंखों के साथ पर्यावरण की भी रखवाली करेंगे नेत्र चिकित्सक, शहर को हरा-भरा बनाने के लिए विशेष मुहिम शुरू
Fri, 30 Oct 2026 09:40 AM IST
Nivedita
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर
Published by: Nivedita
Updated Fri, 30 Oct 2026 09:40 AM IST
सार
जालंधर को स्वच्छ, हरा-भरा और खूबसूरत बनाने के उद्देश्य से अकाल आई हॉस्पिटल ने पर्यावरण संगठन धरत सुहावी के साथ हाथ मिलाया है। छठी एशियन हॉकी चैंपियनशिप के अवसर पर शहर के प्रमुख चौकों पर पौधारोपण और सौंदर्यीकरण अभियान की शुरुआत मेयर विनीत धीर ने की।
विज्ञापन
अकाल आई अस्पताल
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अकाल आई हॉस्पिटल एवं लेसिक लेजर सेंटर अब पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में भी एक नई पहल के साथ आगे आया है।
जालंधर को स्वच्छ, हरा-भरा और खूबसूरत बनाने के उद्देश्य से अकाल आई हॉस्पिटल ने पर्यावरण संगठन धरत सुहावी के साथ हाथ मिलाया है। छठी एशियन हॉकी चैंपियनशिप के अवसर पर शहर के प्रमुख चौकों पर पौधारोपण और सौंदर्यीकरण अभियान की शुरुआत मेयर विनीत धीर ने की। इस पहल के तहत शहर के प्रमुख चौकों पर पौधे लगाए जाएंगे, हरित क्षेत्र विकसित किए जाएंगे और लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल सुनिश्चित की जाएगी।
इस मुहिम में हलका जालंधर कैंट के इंचार्ज दीपक बाली, मॉडल टाउन की पार्षद अरुणा अरोड़ा, अकाल आई हॉस्पिटल के मुख्य नेत्र सर्जन एवं मेडिकल डायरेक्टर तथा धरत सुहावी के संस्थापक डॉ. बलबीर सिंह भौरा, डॉ. सतबीर सिंह भौरा, डॉ. रमिंदरजीत सिंह और एडवोकेट हरवीन सिंह सहित शहर की कई प्रमुख हस्तियां शामिल हुईं।
धरत सुहावी पिछले 26 वर्षों से पद्मश्री बाबा बलबीर सिंह सीचेवाल के साथ पर्यावरण संरक्षण के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभा रहा है। संगठन सुल्तानपुर लोधी में श्री गुरु नानक देव जी की पवित्र काली बेईं की सफाई और उसे स्वच्छ बनाने के ऐतिहासिक अभियान से भी जुड़ा रहा है। मेयर विनीत धीर ने अकाल आई हॉस्पिटल और धरत सुहावी की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि शहर को सुंदर और स्वच्छ बनाने के लिए नगर निगम, सामाजिक संस्थाओं और आम नागरिकों को मिलकर काम करना होगा।