फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Khemkaran murder case: Prime suspect nabbed by police within 12 hours; search for three others continues

खेमकरण हत्याकांड: 12 घंटे में पुलिस के हत्थे चढ़ा मुख्य आरोपी, तीन की तलाश जारी

Fri, 30 Oct 2026 02:13 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 30 Oct 2026 02:13 AM IST
विज्ञापन
Khemkaran murder case: Prime suspect nabbed by police within 12 hours; search for three others continues
लेबर पार्टी के दो गुटों की रंजिश में चली थीं गोलियां, एक युवक की मौत और दो गंभीर घायल
विज्ञापन


तरनतारन। खेमकरण में हुए सनसनीखेज गोलीकांड में तरनतारन पुलिस ने वारदात के करीब 12 घंटे के भीतर मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। गोलीबारी में एक युवक की मौत हो गई थी, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए थे। पुलिस ने मामले में चार आरोपियों को नामजद किया है, जिनमें से मुख्य आरोपी पुलिस की गिरफ्त में है और तीन अन्य अभी फरार हैं।

एसएसपी सुरेंद्र लांबा, एसपी (डी) ऋतपन सिंह, डीएसपी (डी) शिवदर्शन सिंह और डीएसपी भिखीविंड अतुल सोनी की निगरानी में गठित पुलिस टीमों ने कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी मंजीत सिंह उर्फ कट्टा निवासी खेमकरण को 28 अक्टूबर की रात 11:25 बजे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अब फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। पुलिस के अनुसार, 26 अक्तूबर को लेबर पार्टी के दो गुटों के बीच झड़प हुई थी। इसके बाद 28 अक्टूबर की सुबह दोनों गुटों के प्रमुखों के इस्तीफे मंजूर नहीं हो सके। इसी विवाद के चलते 28 अक्टूबर को दोपहर करीब 12:15 बजे गोलीबारी की वारदात हुई।
विज्ञापन


शिकायतकर्ता महिंदर सिंह निवासी असल उत्तर ने पुलिस को बताया कि वह अपने बेटे गुरसेवक सिंह, सजनप्रीत सिंह और कीमत सिंह के साथ मोटरसाइकिल पर गेहूं का बीज खरीदने खेमकरण जा रहे थे। जब वे बस स्टैंड के पास पहुंचे तो वहां मौजूद हरप्रीत सिंह ने उन्हें रोक लिया और सफेद रंग की थार गाड़ी में सवार युवकों को उनकी जानकारी दे दी। आरोप है कि इसके बाद थार सवार हमलावरों ने उनका पीछा किया और घेराबंदी कर दी। गाड़ी से मनजीत सिंह पिस्तौल और संदीप सिंह राइफल लेकर बाहर निकले और जान से मारने की नीयत से अंधाधुंध गोलियां चला दीं। गोली लगने से गुरसेवक सिंह, सजनप्रीत सिंह और प्रिंस सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों को भिखीविंड स्थित आनंद अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान गुरसेवक सिंह ने दम तोड़ दिया। अन्य दोनों घायलों का उपचार जारी है। मृतक के पिता महिंदर सिंह के बयान के आधार पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने मुख्य आरोपी मंजीत सिंह उर्फ कट्टा को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में संदीप सिंह, उकार सिंह सोढ़ी और हरप्रीत सिंह की गिरफ्तारी अभी बाकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed