Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Honey Singh arrives in Jalandhar following Vidit's passing; moved to tears

Jalandhar News: विदित के निधन पर जालंधर पहुंचे हनी सिंह, छलके आंसू

Mon, 02 Nov 2026 07:00 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर Updated Mon, 02 Nov 2026 07:00 PM IST
विज्ञापन
Honey Singh arrives in Jalandhar following Vidit's passing; moved to tears
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जालंधर। पंजाबी गायक यो यो हनी सिंह और जसवीर जस्सी स्पीड रिकॉर्ड के मालिक दिनेश औलख के बेटे विदित औलख के निधन पर दुख जताने जालंधर पहुंचे। दोनों कलाकारों ने शोक संतप्त परिवार से मुलाकात कर संवेदनाएं व्यक्त कीं।

बेटे को खोने के गम में डूबे दिनेश औलख को हनी सिंह ने गले लगाया। इस दौरान दोनों की आंखें नम हो गईं। हनी सिंह ने इससे पहले सोशल मीडिया पर विदित औलख के निधन पर दुख जताया था। उन्होंने कहा था कि उन्होंने अपना भतीजा खो दिया है। इस दुखद घटना से पंजाबी संगीत जगत में शोक की लहर है। कलाकार और प्रशंसक परिवार के प्रति संवेदनाएं व्यक्त कर रहे हैं। पंजाबी गायक जसवीर जस्सी ने विदित औलख के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि बच्चों का दुनिया से चले जाना माता-पिता के लिए सबसे बड़ा दुख होता है। इसकी भरपाई कभी नहीं हो सकती। जसवीर जस्सी ने बताया कि उद्योग से जुड़े लोग फोन करके परिवार के प्रति संवेदनाएं व्यक्त कर रहे हैं। उन्होंने परमात्मा से अरदास करते हुए परिवार को हिम्मत और दुख सहन करने की शक्ति मिलने की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed