{"_id":"6ae8c9d43f9d42e0de0cfc4e","slug":"truck-hits-scooter-mother-and-son-killed-hoshiarpur-news-c-70-1-spkl1012-105635-2026-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalandhar News: ट्रक ने स्कूटर को मारी टक्कर, मां-बेटे की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalandhar News: ट्रक ने स्कूटर को मारी टक्कर, मां-बेटे की मौत
Mon, 02 Nov 2026 11:05 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
Updated Mon, 02 Nov 2026 11:05 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
होशियारपुर। ट्रक की टक्कर से स्कूटर सवार मां-बेटे की मौत हो गई। हादसा होशियारपुर-जालंधर रोड पर स्थित आईटीआई के पास सोमवार को हुआ।
जानकारी के अनुसार, नियाड़ा निवासी गगनदीप कौर अपने बेटे रियाज के साथ स्कूटर पर सवार थीं। वे रिश्तेदारों से मिलने एक निजी अस्पताल जा रहे थे। जब वे स्थानीय आईटीआई के पास पहुंचे, तभी यह हादसा हुआ। पीछे से आ रहे एक ट्रक ने उनके स्कूटर को जोरदार टक्कर मारी। टक्कर इतनी भीषण थी कि गगनदीप कौर और उनके बेटे रियाज की घटनास्थल पर ही जान चली गई। हादसे की सूचना मिलते ही मॉडल टाउन थाना प्रभारी बलजिंदर सिंह मल्ही पुलिस दल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल होशियारपुर के मुर्दाघर में रखवाया। थाना प्रभारी ने बताया कि ट्रक चालक को घटनास्थल से गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है। हादसे की सूचना मिलने पर मृतकों के परिजन और गांववासी बड़ी संख्या में घटनास्थल पर पहुंच गए। इस घटना से इलाके में शोक का माहौल है।