Hindi News
›
Video
›
Punjab
›
Jalandhar News
›
Dispute over train operation Lohian Khas station superintendent hits guard on head with stick
{"_id":"6ac892a2f333f991d903a656","slug":"video-dispute-over-train-operation-lohian-khas-station-superintendent-hits-guard-on-head-with-stick-2026-10-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"लोहियां खास रेलवे स्टेशन के सुपरिंटेंडेंट ने गार्ड के सिर पर मारा डंडा, वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोहियां खास रेलवे स्टेशन के सुपरिंटेंडेंट ने गार्ड के सिर पर मारा डंडा, वीडियो वायरल
जालंधर जिले के लोहियां खास रेलवे स्टेशन पर ट्रेन संचालन को लेकर हुआ विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। आरोप है कि स्टेशन सुपरिंटेंडेंट यशवंत ने ट्रेन मैनेजर (गार्ड) रवि के सिर पर डंडे से हमला कर दिया।
घटना के दौरान ट्रेन मैनेजर के हाथ से मोबाइल फोन गिर गया। अब इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मामले को गंभीरता से लेते हुए फिरोजपुर रेल मंडल के डिवीजनल ऑपरेशनल मैनेजर (डीओएम) गुरशरण पाठक ने दोनों कर्मचारियों को तलब किया है। वहीं, जीआरपी ने बयान दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक, जम्मू जा रही ईंधन से भरी बीटीपीएन ट्रेन सुबह करीब 11 बजे लोहियां खास रेलवे स्टेशन पहुंची थी। ट्रेन को आगे रवाना करने या रोकने को लेकर स्पष्ट निर्देश नहीं मिल रहे थे। ट्रेन मैनेजर रवि और लोको पायलट ज्ञान प्रकाश ने वॉकी-टॉकी के जरिए संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन जवाब नहीं मिलने के कारण असमंजस की स्थिति बनी रही।
इसके बाद ट्रेन मैनेजर स्टेशन सुपरिंटेंडेंट यशवंत के पास पहुंचे और ट्रेन रोकने के संबंध में आधिकारिक जानकारी मांगी। आरोप है कि इसी बात पर स्टेशन सुपरिंटेंडेंट भड़क गए और उन्होंने डंडे से हमला कर दिया। घटना के बाद स्टेशन पर हंगामा मच गया और जम्मू जाने वाला बीटीपीएन रैक भी लोहियां स्टेशन पर खड़ा रहा। फिलहाल, मामले की विभागीय जांच जारी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।