फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   24,000 JCT Mill workers to receive EPF amount within 15 days

Jalandhar News: जेसीटी मिल के 24 हजार वर्करों को 15 दिन में मिलेगी ईपीएफ राशि

Sat, 10 Oct 2026 12:08 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर Updated Sat, 10 Oct 2026 12:08 AM IST
विज्ञापन
24,000 JCT Mill workers to receive EPF amount within 15 days
124 करोड़ रुपये जमा, बिजली-पानी कटने से 600 परिवार अंधेरे में
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
फगवाड़ा। करीब तीन साल पहले बंद हुई जेसीटी मिल के 24 हजार पूर्व कर्मचारियों को राहत मिलने जा रही है। उनके लंबित ईपीएफ का भुगतान अगले 15 दिनों में शुरू होने की उम्मीद है।

सांसद डॉ. राज कुमार चब्बेवाल ने पूर्व वर्करों के प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात के बाद यह भरोसा दिया। एडीसी रणदीप सिंह हीर ने जानकारी दी। जेसीटी ट्रस्ट ने ईपीएफओ के पास करीब 124 करोड़ रुपये जमा करवाए हैं। इसमें फगवाड़ा यूनिट के 81 करोड़ रुपये शामिल हैं। सत्यापित डाटा पोर्टल पर अपलोड होने के बाद पात्र कर्मचारी आवेदन कर सकेंगे। वे अपने पीएफ खाते से नियमानुसार करीब 80 प्रतिशत राशि निकाल पाएंगे। मिल बंद होने के बाद अगस्त 2025 में बिजली विभाग ने क्वार्टरों की बिजली काट दी थी। तब से करीब 600 परिवार अंधेरे में रहने को मजबूर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed