{"_id":"6ab0b36493d3ee152f0833e9","slug":"video-youth-falls-into-pathankots-ubdc-canal-along-with-his-bike-rescued-by-locals-after-a-strenuous-effort-2026-09-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"पठानकोट की यूबीडीसी नहर में बाइक समेत गिरा युवक, लोगों ने कड़ी मशक्कत से बचाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पठानकोट की यूबीडीसी नहर में बाइक समेत गिरा युवक, लोगों ने कड़ी मशक्कत से बचाया
पठानकोट की यूबीडीसी नहर सरना में सोमवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब पैदल चलने वाले रास्ते से बाइक लेकर जा रहा एक युवक अचानक संतुलन बिगड़ने के कारण बाइक समेत नहर में जा गिरा। युवक को नहर में गिरता देख आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत बचाव कार्य शुरू कर दिया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवक पैदल आवाजाही के लिए बने रास्ते से बाइक लेकर जा रहा था। इसी दौरान अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया और वह बाइक समेत नहर में जा गिरा। युवक को पानी में डूबता देख मौके पर मौजूद लोगों ने बिना देरी किए उसे बचाने का प्रयास शुरू किया।
लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद युवक को सुरक्षित नहर से बाहर निकाल लिया। समय रहते स्थानीय लोगों द्वारा किए गए बचाव कार्य के चलते युवक की जान बच गई। घटना के बाद कुछ समय के लिए मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।