{"_id":"6abc7fdce4839146ce041881","slug":"video-two-friends-arrested-in-connection-with-a-youths-suicide-following-an-assault-in-jaito-2026-09-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"जैतो में मारपीट के बाद युवक के खुदकुशी मामले में दो दोस्त गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जैतो में मारपीट के बाद युवक के खुदकुशी मामले में दो दोस्त गिरफ्तार
जैतो के अंबेडकर नगर में मारपीट के बाद एक युवक द्वारा खुद को गोली मारकर आत्महत्या करने के मामले में पुलिस ने नामजद तीन दोस्तों में 2 को गिरफ्तार किया है, जबकि तीसरे आरोपी की तलाश जारी है। मृतक की पहचान करीब 32 वर्षीय सुरेश कुमार पुत्र कृष्ण कुमार निवासी जैतो के रूप में हुई थी। पुलिस के अनुसार मृतक के भाई नरेश कुमार की शिकायत पर थाना जैतो में मृतक के तीन दोस्तों मनीष कुमार, लक्की और विशाल के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने के आरोप में मामला दर्ज किया गया था। शिकायत के मुताबिक मनीष कुमार को शक था कि सुरेश कुमार की उसकी बहन से बातचीत थी और उसके पास उसकी अश्लील तस्वीरें भी थीं। इसी रंजिश के चलते 2 दिन पहले रविवार को मनीष ने अपने साथियों लक्की और विशाल के साथ मिलकर सुरेश से मारपीट की थी। परिजनों के अनुसार मारपीट के बाद सुरेश घर लौट आया। रात को वह घर की छत पर गया और पिस्तौल से खुद को गोली मार ली। गंभीर हालत में परिजन उसे गुरु गोबिंद सिंह मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, फरीदकोट ले गए, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। डीएसपी जैतो इकबाल सिंह संधू ने बताया कि पुलिस ने मनीष कुमार और विशाल को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि तीसरे आरोपी लक्की की तलाश में छापेमारी की जा रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।