फतेहपुर जिले में कानपुर-प्रयागराज हाईवे के पास मलवां कस्बे में सोमवार रात हुए एक धमाके में पांच भाइयों की मौत के मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट आ गई है। रिपोर्ट के अनुसार, चार की मौत झुलसने से और एक की मलबे में दबने से हुई। पुलिस धमाके के कारणों की जांच कर रही है।
फतेहपुर ब्लास्ट: ‘न बारूद…न पटाखा’, नमी से कार्बाइड में बनी गैस वजह? 50 लोगों के बयान दर्ज, एसपी ने कही ये बात
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
Published by: Himanshu Awasthi
Updated Wed, 30 Sep 2026 08:29 AM IST
सार
Fatehpur Blast News: मलवां कस्बे में एक मकान में हुए भीषण धमाके में पांच भाइयों की मौत के संवेदनशील मामले में आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने जांच का रुख बदल दिया है। डॉक्टरों की रिपोर्ट के अनुसार, चार भाइयों की मौत आग में बुरी तरह झुलसने और एक बच्चे की मौत मलबे के नीचे दबने से हुई है, जबकि शवों में बारूद के अंश होने की पुष्टि नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन