{"_id":"6aec7f38d48e90239b03c10b","slug":"video-the-municipal-council-organized-a-rally-to-spread-awareness-about-cleanliness-2026-11-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"नगर काउंसिल ने स्वच्छता के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए निकाली रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर काउंसिल ने स्वच्छता के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए निकाली रैली
नगर काउंसिल की ओर से शहर में स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से स्कूली बच्चों के सहयोग से जागरूकता रैली निकाली गई। रैली पूरे शहर में निकाली गई, जिसमें बच्चों ने लोगों को साफ-सफाई बनाए रखने और कचरे का उचित निस्तारण करने का संदेश दिया।
नगर काउंसिल के प्रधान अशोक सचदेवा और सेनेटरी अधिकारी सुखपाल सिंह ने बताया कि लोगों को ऐसी वस्तुएं कूड़े में फेंकने से बचना चाहिए, जो किसी अन्य व्यक्ति के इस्तेमाल में आ सकती हैं। इसके लिए नगर काउंसिल की ओर से विशेष गाड़ी चलाई गई है। लोग दिए गए मोबाइल नंबरों पर सूचना देकर इस सुविधा का लाभ उठा सकते हैं। सूचना मिलने पर नगर काउंसिल की गाड़ी संबंधित व्यक्ति के घर पहुंचकर इस्तेमाल योग्य पुराना सामान एकत्रित करेगी। उन्होंने शहरवासियों से स्वच्छता अभियान में सहयोग देने की अपील की।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।