{"_id":"6aaf961b8bb3c604400b7a94","slug":"video-the-food-safety-department-raided-five-shops-in-firozpur-2026-09-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"फिरोजपुर में फूड सेफ्टी विभाग ने मारा पांच दुकानों पर छापा, एक दुकानदार का काटा चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिरोजपुर में फूड सेफ्टी विभाग ने मारा पांच दुकानों पर छापा, एक दुकानदार का काटा चालान
फूड सेफ्टी विभाग ने शनिवार को क्षेत्र में विशेष चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान विभाग की टीम ने कुल पांच दुकानों का विस्तृत निरीक्षण किया। इनमें दो मिठाई की दुकानें और तीन बेकरी शामिल थीं।
चेकिंग के दौरान दुकानों में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता, साफ-सफाई, खाद्य सामग्री के रखरखाव और स्टोरेज व्यवस्था समेत फूड सेफ्टी से संबंधित अन्य नियमों की जांच की गई। विभाग की टीम ने दुकानदारों को खाद्य सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।
इसके अलावा विभाग को मिली एक ऑनलाइन शिकायत के आधार पर संबंधित दुकान का भी मौके पर निरीक्षण किया गया। जांच के दौरान नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित दुकानदार का चालान किया गया।
विभाग के इंस्पेक्टर अभिनव कुमार ने कहा कि खाद्य कारोबारियों को नियमों का पालन सुनिश्चित करने के लिए दो इम्प्रूवमेंट नोटिस भी जारी किए गए हैं। इंस्पेक्टर ने स्पष्ट किया कि खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और स्वच्छता के मामले में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। लोगों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जिले में ऐसी चेकिंग मुहिम आगे भी जारी रहेगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।