{"_id":"6a991d554d691808ce0f1a10","slug":"video-school-van-drivers-in-bathinda-go-on-strike-over-their-demands-2026-09-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"बठिंडा में स्कूल वैन चालकों ने मांगों को लेकर की हड़ताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बठिंडा में स्कूल वैन चालकों ने मांगों को लेकर की हड़ताल
बठिंडा में स्कूल वैन चालकों ने अपनी मांगों को लेकर वीरवार को हड़ताल कर दी। इस दाैरान दाना मंडी में प्रदर्शन किया गया। हड़ताल के चलते कुछ स्कूल संचालकों ने पीटीएम रख ली और कुछ स्कूलों में अभिभावक अपने बच्चों को खुद छोड़कर आए। वैन चालकों ने
सरकार पर अनदेखी का आरोप लगाया। गुरप्रीत सरां ने कहा कि लाखों परिवार और बच्चों की सुरक्षा इस व्यवसाय से जुड़ी हुई है, लेकिन इसके बावजूद कोई भी परिवहन अधिकारी या मंत्री उनसे मिलने और उनकी बात सुनने का समय तक नहीं दे रहा है।
यूनियन के अनुसार सरकारें नए-नए नियम थोप रही हैं। भारी टैक्स और पासिंग की दिक्कतों के कारण नई खरीदी गई बसें भी दो-दो, तीन-तीन साल से बिना नंबर और पासिंग के खड़ी हैं।
ट्रांसपोर्टरों की मांग है कि हरियाणा, राजस्थान, दिल्ली और चंडीगढ़ की तर्ज पर पंजाब में भी एक अलग और राहत देने वाली 'स्कूल ट्रांसपोर्ट नीति' बनाई जाए।
बसों में पहले से लगे जीपीएस सिस्टम को खारिज करके परिवहन विभाग द्वारा अपनी पसंद का नया जीपीएस सिस्टम लगाने के लिए दबाव बनाया जा रहा है, जिसके कारण वाहनों की पासिंग रुकी हुई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।