{"_id":"6ad07c223535933f800f1d71","slug":"video-punjab-bandh-has-a-widespread-impact-in-hoshiarpur-markets-remain-closed-2026-10-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"होशियारपुर में पंजाब बंद का व्यापक असर, बाजार रहे बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होशियारपुर में पंजाब बंद का व्यापक असर, बाजार रहे बंद
नशा विरोधी कार्यकर्ता झोटा की हत्या और मानसा में हुई हत्या के विरोध में दिए गए पंजाब बंद के आह्वान का होशियारपुर में व्यापक असर देखने को मिला। बंद के चलते शहर के स्कूल, कॉलेज, व्यापारिक प्रतिष्ठान, दुकानें और बाजार बंद रहे। कई इलाकों में सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा।
बंद के समर्थन में विभिन्न संगठनों के कार्यकर्ताओं ने शहर में रोष मार्च निकाले और नशे के खिलाफ आवाज बुलंद की। प्रदर्शनकारियों ने हत्याओं की घटनाओं पर रोष जताते हुए पंजाब में नशे के बढ़ते खतरे और नशा विरोधी कार्यकर्ताओं की सुरक्षा को लेकर चिंता व्यक्त की।
इस दौरान कुछ दुकानें और संस्थान बंद के आह्वान के बावजूद खुले रहे, जिन्हें प्रदर्शनकारियों ने मौके पर पहुंचकर बंद करवा दिया। बंद के कारण शहर में सामान्य जनजीवन, व्यापारिक गतिविधियों और शैक्षणिक कार्यों पर असर पड़ा।
प्रदर्शनकारियों ने मांग की कि पंजाब में नशे के कारोबार पर सख्ती से रोक लगाई जाए और नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले कार्यकर्ताओं की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए। उन्होंने हत्याओं के मामलों में दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की भी मांग की।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।