{"_id":"6ad9f280d72bb788cd00ed51","slug":"video-prtc-employees-strike-continues-in-faridkot-protest-planned-in-mohali-on-the-23rd-2026-10-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"फरीदकोट में पीआरटीसी कर्मचारियों की हड़ताल जारी, 23 को मोहाली में प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फरीदकोट में पीआरटीसी कर्मचारियों की हड़ताल जारी, 23 को मोहाली में प्रदर्शन
पंजाब रोडवेज-पनबस और पीआरटीसी कांट्रेक्ट वर्कर्स यूनियन के आह्वान पर फरीदकोट बस स्टैंड पर कच्चे कर्मचारियों की हड़ताल वीरवार को दूसरे दिन भी जारी रही। 21 अक्टूबर को सरकार के प्रतिनिधियों के साथ हुई बैठक बेनतीजा रहने के बाद यूनियन ने संघर्ष तेज करने का फैसला लिया है। कर्मचारियों ने 23 अक्टूबर को मोहाली में बड़े प्रदर्शन का ऐलान किया है, जिसमें विभिन्न सहयोगी संगठनों के कर्मचारी भी शामिल होंगे।
धरने के दौरान कर्मचारी नेताओं ने पंजाब सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए कहा कि उनकी मांगों को लेकर बार-बार बैठकें तय की जाती हैं, लेकिन कोई ठोस निर्णय नहीं लिया जाता। उन्होंने आरोप लगाया कि कई बार संबंधित अधिकारी बैठकों में शामिल नहीं होते, जिससे बातचीत आगे नहीं बढ़ पाती। नेताओं के अनुसार, सरकार केवल आश्वासन देकर मामले को टाल रही है।
कर्मचारी नेताओं हरप्रीत सिंह सोढ़ी और हरदीप सिंह ने कहा कि राज्य सरकार ने कच्चे कर्मचारियों को नियमित करने के लिए एक्ट बनाया है, लेकिन संबंधित अधिकारी इसे लागू करने में गंभीरता नहीं दिखा रहे। उन्होंने चेतावनी दी कि 23 अक्टूबर को मोहाली में प्रदर्शन के बाद कर्मचारी विधानसभा की ओर कूच करेंगे। इस दौरान सरकार को एक्ट की प्रतियां वापस सौंपकर अपना विरोध दर्ज करवाया जाएगा।
नेताओं ने कहा कि आम आदमी पार्टी ने सत्ता में आने से पहले कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने का भरोसा दिया था। उस समय पार्टी के नेता कर्मचारियों के धरनों में भी शामिल होते थे, लेकिन सरकार बनने के बाद कर्मचारियों को अपने हक के लिए सड़कों पर उतरना पड़ रहा है।
यूनियन ने स्पष्ट किया कि जब तक उनकी मांगों पर ठोस कार्रवाई नहीं होती, तब तक संघर्ष जारी रहेगा। मोहाली में होने वाले प्रदर्शन को सफल बनाने के लिए विभिन्न सहयोगी संगठनों के कर्मचारियों से संपर्क किया जा रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।