{"_id":"68a5869e1f37eb3e9a065daa","slug":"video-pakistan-water-started-entering-villages-in-border-areas-of-ferozepur-2025-08-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"फिरोजपुर में बॉर्डर एरिया के गांवों में घुसने लगा पाकिस्तान का पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिरोजपुर में बॉर्डर एरिया के गांवों में घुसने लगा पाकिस्तान का पानी
पाकिस्तान की तरफ से बांध तोड़ कर पानी भारतीय गांव गट्टी राजोके व टेंडी वाला में प्रवेश हो गया है। पानी की रफ्तार तेज बताई जा रही है। उधर, गांव के ग्रामीणों ने अपना कीमती सामान व खान-पान की सामग्री संभालना शुरू कर दी है।
सीमावर्ती गांव के लोगों ने बताया कि पाकिस्तान की तरफ से आरजी बांध तोड़कर पानी हुसैनीवाला बॉर्डर से सटे गांव गट्टी राजोके व टेंडी वाला की तरफ प्रवेश हो गया है। पानी की रफ्तार काफी तेज बताई जा रही है। ग्रामीणों का कहना है कि अब पानी पूरे गांव में फैल सकता है क्योंकि यह पानी भारतीय खेतों में फैल गया है। खेतों में लगी फसल डूब चुकी है। सतलुज दरिया में भी जलस्तर काफी बढ़ा हुआ है। गांव टेंडी वाला की तरफ से पाकिस्तान की ओर से आ रहा पानी भी तबाही मचा रहा है। धीरे-धीरे पानी उनके खेतों की मिट्टी को काट रहा है। यहां पर मिट्टी के बैग नहीं लगाए गए तो हुसैनीवाला से सटे गांवों को पानी नुकसान पहुंचा सकता है। गांव के लोग इस पानी की रफ्तार को देखकर काफी भयभीत है । लोगों ने अपना कीमती सामान और खान-पान की सामग्री ऊंची जगह पर सुरक्षित रख ली है। पानी को देख ग्रामीणों की नींद उड़ गई है। क्योंकि पाकिस्तान की तरफ से पानी भारतीय गांवू की तरफ प्रवेश होना शुरू हो चुका है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।