{"_id":"6aaccbc9b15a0a4439012f5b","slug":"video-moga-students-shine-at-uc-mas-national-competition-6-children-win-championships-2026-09-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"यूसी मास नेशनल प्रतियोगिता में मोगा के छात्रों का जलवा, 6 बच्चों ने जीती चैंपियनशिप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूसी मास नेशनल प्रतियोगिता में मोगा के छात्रों का जलवा, 6 बच्चों ने जीती चैंपियनशिप
मोगा के विद्यार्थियों ने यूसी मास द्वारा मुंबई में आयोजित राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए जिले का नाम रोशन किया। प्रतियोगिता में देशभर से करीब 7,000 बच्चों ने हिस्सा लिया। इसमें मोगा सेंटर से 8 विद्यार्थियों ने भाग लिया, जिनमें से 6 बच्चों ने चैंपियनशिप हासिल की। मोगा सेंटर की डायरेक्टर अलका गर्ग ने सेंटर में केक काटकर बच्चों की इस उपलब्धि का जश्न मनाया। उन्होंने बताया कि मोगा सेंटर के विद्यार्थियों ने प्रतियोगिता में बेहतरीन प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में रियांश धीर ने मॉड्यूल चैंपियन, जबकि कार्तिकेय मंगला और गुरसागर ने ग्रुप चैंपियन का खिताब हासिल किया। वहीं नक्श और अर्पित भी चैंपियन बने। व्योम ने दूसरा स्थान हासिल किया, जबकि सतिंदर और पहल ने मेरिट में स्थान बनाया। अलका गर्ग ने बताया कि इन विद्यार्थियों की मेहनत और प्रतिभा से पूरे मोगा सेंटर में खुशी का माहौल है। उन्होंने कहा कि अब ये प्रतिभाशाली बच्चे श्रीलंका में होने वाली अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए हिस्सा लेंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।