{"_id":"6a9d35804c4167eeb8024e96","slug":"video-langar-organized-outside-the-ssp-camp-house-2026-09-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"मोगा पुलिस ने जरूरतमंदों के साथ बांटी त्योहारों की खुशियां, एसएसपी कैंप हाउस के बाहर लगाया लंगर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोगा पुलिस ने जरूरतमंदों के साथ बांटी त्योहारों की खुशियां, एसएसपी कैंप हाउस के बाहर लगाया लंगर
मानवता की सेवा को सबसे बड़ी सेवा मानते हुए मोगा पुलिस की ओर से त्योहारों के मद्देनजर सराहनीय पहल की गई। मोगा के एसएसपी कैंप हाउस के बाहर शनिवार को लंगर लगाया गया, जिसमें शहरवासियों के साथ-साथ जरूरतमंद लोगों और बच्चों के लिए भी भोजन की व्यवस्था की गई। यह सेवा कार्य मोगा के एसएसपी सरताज सिंह चहल के नेतृत्व में मोगा पुलिस की ओर से आयोजित किया गया। पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने स्वयं लंगर की सेवा में योगदान देते हुए लोगों को भोजन वितरित किया।
इस मौके पर मोगा पुलिस की ओर से संदेश दिया गया कि त्योहारों की खुशियां केवल अपने परिवार और अपनों तक सीमित रखने के बजाय जरूरतमंद लोगों के साथ साझा करने से ही त्योहारों की खुशी जरूरतमंदों की मदद और मानवता की सेवा समाज में आपसी भाईचारे और सद्भावना को मजबूत करती है। मोगा पुलिस की इस पहल की लोगों ने सराहना करते हुए कहा कि पुलिस द्वारा कानून-व्यवस्था बनाए रखने के साथ-साथ सामाजिक सरोकारों में भी योगदान देना एक सकारात्मक संदेश है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।