Hindi News
›
Video
›
Punjab
›
Chandigarh-Punjab News
›
Kultar Sandhwan becomes the AAP candidate from Kotkapura for the third consecutive time; expresses gratitude to the party high command.
{"_id":"6ae5a6fa0111628f5e03ab7f","slug":"video-kultar-sandhwan-becomes-the-aap-candidate-from-kotkapura-for-the-third-consecutive-time-expresses-gratitude-to-the-party-high-command-2026-10-31","type":"video","status":"publish","title_hn":"लगातार तीसरी बार कोटकपूरा से आप उम्मीदवार बने कुलतार संधवां, हाईकमान का जताया आभार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लगातार तीसरी बार कोटकपूरा से आप उम्मीदवार बने कुलतार संधवां, हाईकमान का जताया आभार
फरीदकोट के कोटकपूरा विधानसभा क्षेत्र से आम आदमी पार्टी की ओर से लगातार तीसरी बार उम्मीदवार घोषित किए जाने पर पंजाब विधानसभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल, मुख्यमंत्री भगवंत मान और समूची पार्टी हाईकमान का आभार व्यक्त किया है।
उन्होंने कहा कि पार्टी ने पिछले समय के दौरान करवाए गए सर्वे और क्षेत्र में उनके कामकाज के आधार पर यह फैसला लिया है। पार्टी नेतृत्व ने एक बार फिर उन पर भरोसा जताया है, जिसके लिए वह आभारी हैं। उन्होंने भरोसा दिलाया कि जिस तरह पिछले समय के दौरान उन्होंने कोटकपूरा क्षेत्र के लोगों की सेवा की है, उसी तरह भविष्य में भी जनता की उम्मीदों पर खरा उतरने और क्षेत्र के विकास के लिए कोई कसर बाकी नहीं छोड़ेंगे। गौरतलब है कि कुलतार सिंह संधवां ने वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव में करीब 10 हजार मतों के अंतर से जीत हासिल की थी। इसके बाद वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव में भी उन्होंने लगभग 22 हजार मतों के अंतर से जीत दर्ज कर अपनी राजनीतिक पकड़ मजबूत की। अब पार्टी ने लगातार तीसरी बार उन्हें कोटकपूरा से उम्मीदवार बनाकर उन पर भरोसा जताया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।