फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Jasmine Kaur, a daughter of Kapurthala, has been honored by the President of Italy; the recognition comes after she remained a topper for 13 years.

कपूरथला की बेटी जैसमीन कौर को इटली के राष्ट्रपति ने किया सम्मानित, 13 साल टाॅपर रहने पर मिला सम्मान

Mon, 26 Oct 2026 03:29 PM IST
Nivedita Nivedita
Updated Mon, 26 Oct 2026 03:29 PM IST
Jasmine Kaur, a daughter of Kapurthala, has been honored by the President of Italy; the recognition comes after she remained a topper for 13 years.
पंजाब की बेटियां अपनी मेहनत, लगन और प्रतिभा के दम पर देश-विदेश में प्रदेश का नाम रोशन कर रही हैं। इसी कड़ी में कपूरथला जिले के गांव सुन्नड़वाल की रहने वाली जैस्मीन कौर ने इटली में अपनी उपलब्धियों से परिवार और पंजाब का मान बढ़ाया है। मेडिकल की पढ़ाई और शैक्षणिक क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए उन्हें इटली के राष्ट्रपति सर्जियो मत्तारेला ने विशेष रूप से सम्मानित किया है। जैस्मीन कौर के पिता जसवंत सिंह और माता मनजीत कौर हैं। बेटी की इस उपलब्धि से परिवार के साथ-साथ गांव सुन्नड़वाल, काला संघियां और आसपास के क्षेत्र में खुशी का माहौल है। जैस्मीन की सफलता को क्षेत्र के लिए गौरव की बात माना जा रहा है। 13 वर्षों से पढ़ाई में हासिल कर रही हैं उपलब्धियां जैस्मीन कौर पिछले लगातार 13 वर्षों से पढ़ाई में उत्कृष्ट प्रदर्शन करती आ रही हैं। शिक्षा के साथ-साथ उन्होंने विभिन्न प्रतियोगिताओं और खेल गतिविधियों में भी अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। वह यूरोपीय संसद की सदस्य भी रह चुकी हैं। इसके अलावा इटली के स्कूलों में आयोजित खेल प्रतियोगिताओं में भी उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया है। विदेश में रहकर पढ़ाई करना और अपने लक्ष्य को हासिल करना उनके लिए आसान नहीं रहा। हालांकि, कठिन परिस्थितियों में भी उन्होंने हिम्मत नहीं हारी। कड़ी मेहनत, दृढ़ संकल्प और परिवार के सहयोग से वह लगातार सफलता की सीढ़ियां चढ़ती रहीं। बेटियों को पढ़ाने और आगे बढ़ाने की अपील अपनी उपलब्धियों के बारे में बात करते हुए जैस्मीन कौर ने कहा कि विदेश में पढ़ाई के दौरान उन्हें कई चुनौतियों का सामना करना पड़ा, लेकिन उन्होंने अपने लक्ष्य से ध्यान नहीं हटाया। मेहनत, लगन और परिवार के सहयोग ने उन्हें आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। उन्होंने पंजाब, विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों के माता-पिता से अपील की कि वे अपनी बेटियों को उच्च शिक्षा दिलाएं और उन्हें जीवन में आगे बढ़ने के लिए समान अवसर प्रदान करें। जैस्मीन ने कहा कि बेटियों को यदि शिक्षा, प्रोत्साहन और सही मार्गदर्शन मिले तो वे किसी भी क्षेत्र में बड़ी उपलब्धियां हासिल कर सकती हैं। उन्होंने जोर दिया कि बेटियों की प्रतिभा को पहचानकर उन्हें अपने सपने पूरे करने का अवसर देना चाहिए। बड़ी बहन को भी मिल चुका है सम्मान जैस्मीन कौर की उपलब्धि इसलिए भी खास है, क्योंकि कुछ वर्ष पहले उनकी बड़ी बहन को भी इटली के राष्ट्रपति की ओर से सम्मानित किया जा चुका है। एक ही परिवार की दो बेटियों का विदेश में अपनी प्रतिभा के दम पर सम्मान हासिल करना परिवार के लिए गर्व की बात है। जैस्मीन कौर की सफलता आज की युवा पीढ़ी, खासकर लड़कियों के लिए प्रेरणास्रोत है। उनकी उपलब्धि यह संदेश देती है कि मेहनत, आत्मविश्वास, दृढ़ इच्छाशक्ति और परिवार के सहयोग से बड़े से बड़ा लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

सिरमौर: शिलाई के शरली गांव में विवाह और समाज सुधार पर बड़े फैसले, दहेज पर रोक और बारातियों की संख्या होगी सीमित

26 Oct 2026

मंडी: नागेश्वर महादेव मंदिर में शरद पूर्णिमा पर बांटी औषधियुक्त खीर, दमा के मरीजों ने ग्रहण किया प्रसाद

26 Oct 2026

एमपी में बारिश का अलर्ट

26 Oct 2026

VIDEO: भारी पुलिस बल की निगरानी में मतदान शुरू, 8:10 बजे पहुंचा पहला वोटर; केंद्र पर डटे IPS मनोज कुमार

26 Oct 2026

सीतापुर में तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से मॉर्निंग वॉक पर निकले दो लोगों की मौत, पीआरडी जवान घायल

26 Oct 2026
विज्ञापन

मोगा में फायरिंग में दो युवकों की माैत के बाद इलाके में भारी पुलिस बल तैनात

कोटपूतली-बहरोड़ न्यूज: कपड़े की दुकान में भीषण आग, 25 लाख रुपये से अधिक का सामान जलकर राख

26 Oct 2026
विज्ञापन

उज्जैन: पूर्णिमा पर भांग और रजत मुकुट से सजे बाबा महाकाल, भस्म रमाकर दिए दिव्य दर्शन, आरती में उमड़े श्रद्धालु

26 Oct 2026

कानपुर: युवक को अगवा कर पीटने पहुंचा गैंगस्टर पिटा, क्षतिग्रस्त कर दी गई गाड़ी, तीन लोग घायल

25 Oct 2026

भंडारे में युवक ने की हर्ष फायरिंग, गोली लगने से वृद्ध की मौत, घटना के बाद भाग निकला आरोपी

25 Oct 2026

कानपुर: मोतीझील में मन की बात सुनने जुटे युवा और महिलाएं

25 Oct 2026

VIDEO: यूजीसी के विरोध में पैदल न्याय यात्रा का एलान

25 Oct 2026

कानपुर: जुआरियों ने मंडल उपाध्यक्ष को पीटा, पार्क में जुआ खेलने का किया था विरोध, भाजपाइयों ने थाना घेरा

25 Oct 2026

कानपुर: रामलीला मैदान में चला कैलाश खेर का जादू, झूमे श्रोता

25 Oct 2026

कानपुर: डांडिया उत्सव का आयोजन, माता के भजनों पर झूमे श्रद्धालु

25 Oct 2026

नोएडा में पंजाबी समाज की माता की चौकी और डांडिया नाइट का हुआ आयोजन, भक्ति और गरबा का संगम

25 Oct 2026

पलवल में गौरव गौतम ने कार्यकर्ताओं संग सुनी मन की बात

25 Oct 2026

पुरानी रंजिश में खूनी खेल, मोगा में कार सवार हमलावरों ने बरसाई ताबड़तोड़ गोलियां

25 Oct 2026

VIDEO: चुनरी मनोरथ में दिया यमुना संरक्षण का संदेश

25 Oct 2026

हरिद्वार में अखिल भारतीय ज्योतिष सम्मेलन का आयोजन

25 Oct 2026

Meerut: पीएनबी खेल उत्सव 2026-27 की प्रतिस्पर्धाओं में हुए रोमांचक मुकाबले, ज़ोनल मैनेजर भी मैदान में उतरे

25 Oct 2026

आलापुर के ग्रामीण इलाके की कैसी तस्वीर? सड़क, शिक्षा और स्वास्थ्य पर कितना काम

25 Oct 2026

श्री शाकुंभरी देवी मंदिर में श्री शाकुंभरी मैया ड्रामाटिक क्लब की ओर से रविवार को दंगल आयोजित किया गया।

25 Oct 2026

आलापुर: अधिवक्ता वर्ग ने की योगी सरकार की तारीफ, कैशलेस इलाज की व्यवस्था पर जताई खुशी

25 Oct 2026

आलापुर: योगी सरकार के काम पर क्या बोले युवा, बताया इलाके में कितना विकास?

25 Oct 2026

कानपुर: विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने बनाई चाय...वृद्धा दुकानदार के छुए पैर

25 Oct 2026

कानपुर सेंट्रल स्टेशन में ट्रेन में घुसने के लिए यात्रियों की लगी भीड़

25 Oct 2026

आलापुर की छात्राओं से सुरक्षा पर बात, योगी सरकार में महिला सुरक्षा पर कैसे हालात?

25 Oct 2026

आलापुर के व्यापारी योगी सरकार के काम से कितने संतुष्ट, पहले के मुकाबले कितनी बदली तस्वीर?

25 Oct 2026

देहरादून: सोशल बलूनी पब्लिक स्कूल की ओर से गढ़वाली रामलीला का मंचन

25 Oct 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed