Hindi News
›
Video
›
Punjab
›
Chandigarh-Punjab News
›
Food Safety Department takes action at a sweet shop in Makhu; moldy sweets and Patisa from an outside source were destroyed.
{"_id":"6ab5e61b323ce5593302b56d","slug":"video-food-safety-department-takes-action-at-a-sweet-shop-in-makhu-moldy-sweets-and-patisa-from-an-outside-source-were-destroyed-2026-09-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"मक्खू में मिठाई की दुकान पर फूड सेफ्टी विभाग की कार्रवाई, उली लगी मिठाई और बाहरी पतीसा नष्ट करवाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मक्खू में मिठाई की दुकान पर फूड सेफ्टी विभाग की कार्रवाई, उली लगी मिठाई और बाहरी पतीसा नष्ट करवाया
फिरोजपुर के मक्खू में फूड सेफ्टी विभाग की टीम ने मिठाई की एक दुकान की जांच की। जांच के दौरान दुकान पर रखी कुछ मिठाई पर उली जमी हुई पाई गई। विभाग के अनुसार ऐसी मिठाई का सेवन स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकता है। टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए उली लगी मिठाई को मौके पर ही नष्ट करवा दिया।
जांच के दौरान दुकान पर बाहरी पतीसा भी पाया गया, जिसे विभागीय कार्रवाई के तहत मौके पर ही नष्ट करवाया गया। फूड सेफ्टी विभाग ने दुकानदारों को खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता, स्वच्छता और निर्धारित मानकों का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए।
विभाग ने मक्खूवासियों से अपील की कि मिठाई और अन्य खाद्य पदार्थ खरीदते समय उनकी ताजगी, साफ-सफाई, गुणवत्ता और उपयोग की अवधि अवश्य जांचें। उली लगी, बासी या संदिग्ध गुणवत्ता वाली मिठाई का सेवन न करें।
फूड सेफ्टी विभाग ने स्पष्ट किया कि लोगों के स्वास्थ्य से खिलवाड़ करने वाली खाद्य सामग्री के खिलाफ नियमों के अनुसार कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। विभाग ने लोगों से भी सुरक्षित और मानक खाद्य सामग्री खरीदने की अपील की है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।