Hindi News
›
Video
›
Punjab
›
Chandigarh-Punjab News
›
Food Safety Department conducts surprise inspection in Talwandi; 250 kg of suspicious food items, including 140 kg of paneer, destroyed.
{"_id":"6abe17c9fae954016809757c","slug":"video-food-safety-department-conducts-surprise-inspection-in-talwandi-250-kg-of-suspicious-food-items-including-140-kg-of-paneer-destroyed-2026-10-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"तलवंडी में फूड सेफ्टी विभाग की अचानक चेकिंग, 140 किलो पनीर समेत 250 किलो संदिग्ध खाद्य सामग्री नष्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तलवंडी में फूड सेफ्टी विभाग की अचानक चेकिंग, 140 किलो पनीर समेत 250 किलो संदिग्ध खाद्य सामग्री नष्ट
मिलावटखोरी और असुरक्षित खाद्य पदार्थों की बिक्री के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत फूड सेफ्टी विभाग की टीम ने तलवंडी भाई क्षेत्र में अचानक चेकिंग की। जिला स्वास्थ्य अधिकारी सुखबीर कौर के निर्देशों पर फूड सेफ्टी अफसर अभिनव कुमार के नेतृत्व में की गई कार्रवाई के दौरान संदिग्ध पनीर, बिना पैकिंग व लेबलिंग वाली गच्चक तथा संदिग्ध रंग बरामद किया गया।
चेकिंग के दौरान तरनतारन से आ रही एक गाड़ी से 25 किलो पनीर बरामद हुआ। विभाग के अनुसार इसी वाहन/विक्रेता से पहले भी करीब 140 किलो संदिग्ध पनीर को लेकर कार्रवाई की जा चुकी थी। इस दौरान पनीर की स्टोरेज और हैंडलिंग निर्धारित मानकों के अनुरूप नहीं पाए जाने पर 25 किलो पनीर मौके पर नष्ट करवाया गया।
इसके अलावा मोगा से आ रही भगवान दास की गाड़ी की जांच में करीब 225 किलो गच्चक मिली, जो उचित पैकिंग और लेबलिंग के बिना बिक्री के लिए रखी गई थी। गच्चक पर निर्माण तिथि और बेस्ट बिफोर की जानकारी भी स्पष्ट नहीं थी। विभाग ने पूरी 225 किलो गच्चक नष्ट करवा दी।
जांच के दौरान मटरों में इस्तेमाल किया जाने वाला करीब 20 किलो संदिग्ध/अनधिकृत रंग भी बरामद हुआ, जिसे मौके पर नष्ट करवाया गया। कार्रवाई में फूड सेफ्टी अफसर अभिनव कुमार के साथ शिवा मिड्डा, गुरिंदर संधू और मनीष शुक्ला शामिल रहे। विभाग ने खाद्य कारोबारियों को पैकिंग, लेबलिंग, स्वच्छता और स्टोरेज संबंधी नियमों का पालन करने की हिदायत दी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।