फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यूपी में पत्नी का कत्ल कर जला दी लाश: यमुना में बहा दीं अस्थियां, कई बार देखी थी दृश्यम मूवी, फिर किया ये नाटक

Thu, 01 Oct 2026 01:24 PM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: Sharukh Khan Updated Thu, 01 Oct 2026 01:24 PM IST
सार

यूपी के आगरा जिले में एक युवक ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी, इसके बाद घर में ही शव को फूंक दिया। आरोपी ने यमुना में अस्थियां बहा दीं। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी ने गुमराह करने के लिए थाने में गुमशुदगी की शिकायत दी। मायकेवालों की गुहार के बाद हत्या का राज खुला।

विज्ञापन
Man killed wife in Agra burns her body at home and immerses ashes in Yamuna
agra murder - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
आगरा के अछनेरा थाना इलाके में एक वारदात ने पति-पत्नी के रिश्ते को झकझोर दिया। गांव कुकथला में एक महिला की कथित तौर पर हत्या कर उसके शव को घर के पीछे बने टिनशेड में मंगलवार को शाम को जलाने का आरोप पति पर लगा है। 


आरोप है कि हत्या के बाद साक्ष्य मिटाने के लिए पति ने अस्थियां आगरा ले जाकर यमुना में विसर्जित कर दीं। थाने पहुंचकर पत्नी की गुमशुदगी की शिकायत भी कर दी। मायकेवालों की शिकायत और पुलिस की जांच के बाद मामले की परतें खुलती चली गईं। पुलिस ने आरोपी पति लोकेंद्र को हिरासत में लिया है।
 
Man killed wife in Agra burns her body at home and immerses ashes in Yamuna
चांदनी की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
कुकथला निवासी लोकेंद्र की शादी वर्ष 2022 में अकबरा निवासी चांदनी से हुई थी। दोनों के करीब 2 वर्ष की बेटी सिद्धि है। चांदनी के परिजन का आरोप है लोकेंद्र आए दिन पत्नी से मारपीट करता था। 
Man killed wife in Agra burns her body at home and immerses ashes in Yamuna
आरोपी लोकेंद्र की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
चांदनी के लापता होने के बाद लोकेंद्र ने अछनेरा पुलिस को गुमशुदगी की सूचना दी। मंगलवार को मृतका चांदनी के भाई मनोज ने भी अछनेरा थाने पहुंचकर बहन के लापता होने की शिकायत दर्ज कराई। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Man killed wife in Agra burns her body at home and immerses ashes in Yamuna
जांच के लिए पहुंची टीम - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मायका पक्ष लगातार पुलिस से बेटी का पता लगाने की गुहार लगाता रहा। बुधवार को पुलिस गांव पहुंची। जांच में घर और आसपास की परिस्थितियां संदिग्ध मिलने पर फॉरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया गया। साक्ष्यों और पूछताछ के आधार पर पुलिस का शक गहराता चला गया।
विज्ञापन
Man killed wife in Agra burns her body at home and immerses ashes in Yamuna
जांच के लिए पहुंची टीम - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
आशंका पर पुलिस ने पति लोकेंद्र से पूछताछ की, तब पता चला कि चांदनी की हत्या करने के बाद उसके शव को घर के पीछे बने टिनशेड में जलाया गया। इसके बाद साक्ष्य मिटाने के उद्देश्य से अस्थियों को आगरा ले जाकर यमुना में विसर्जित कर दिया गया।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed