{"_id":"6abe1599961468b1a702ca55","slug":"a-speeding-innova-car-went-on-a-rampage-in-patiala-hitting-several-vehicles-2-women-arrested-2026-10-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"पटियाला में तेज रफ्तार इनोवा का तांडव, कई गाड़ियों को मारी टक्कर; 2 महिलाएं गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पटियाला में तेज रफ्तार इनोवा का तांडव, कई गाड़ियों को मारी टक्कर; 2 महिलाएं गिरफ्तार
Video Desk Amar Ujala Dot Com
Published by: Chandra Prakash Neeraj
Updated Thu, 01 Oct 2026 01:41 PM IST
Link Copied
पंजाब के पटियाला में तेज रफ्तार इनोवा ने कई गाड़ियों को टक्कर मार दी। घटना अर्बन एस्टेट थाना क्षेत्र में 29 नवंबर की शाम हुई, जिसके बाद इलाके में कुछ देर के लिए अफरातफरी का माहौल बन गया। हादसे के दौरान एक बुजुर्ग भी बाल-बाल बच गए। बताया जा रहा है कि इनोवा में चार लोग सवार थे, जिनमें दो महिलाएं और दो पुरुष शामिल थे। टक्कर के बाद जब कार को आगे निकलने का रास्ता नहीं मिला तो दोनों पुरुष मौके से फरार हो गए, जबकि दोनों महिलाएं वहीं रह गईं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों महिलाओं को हिरासत में ले लिया। पुलिस के अनुसार, इनोवा में सवार लोगों के पास बैग भी थे, जिन्हें लेकर दोनों पुरुष मौके से निकल गए। फिलहाल पुलिस हिरासत में ली गई दोनों महिलाओं से पूछताछ कर रही है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि कार में सवार लोग कौन थे, उनके पास मौजूद बैग में क्या था और टक्कर के बाद दोनों पुरुष किस दिशा में फरार हुए। मामले की जांच जारी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।