{"_id":"68931c7de071850c2003fadf","slug":"video-ferozepur-dc-reached-to-know-condition-of-dam-on-sutlej-river-2025-08-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"फिरोजपुर में सतलुज दरिया उफान पर, बांध की स्थिति जानने पहुंची डीसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिरोजपुर में सतलुज दरिया उफान पर, बांध की स्थिति जानने पहुंची डीसी
फिरोजपुर के मक्खू और जीरा के पास से गुजरते सतलुज दरिया के किनारे बसे गांव का दौरा डिप्टी कमिश्नर दीपशिखा शर्मा ने किया। बरसाती सीजन में सतलुज दरिया उफान पर है । गांव रुकने वाला और गट्टा बादशाह जो 2023 में बाढ़ आने से काफी नुकसान हुआ था। इनके पास से गुजरते सतलुज दरिया पर बने बांध का निरीक्षण करने के लिए डीसी दीपशिखा शर्मा अधिकारियों के संग पहुंची। जहां से बांध की नाजुक स्थिति है वहां पर उसे मजबूत करने और 24 घंटे नजर रखने के आदेश दिए हैं। उन्होंने कहा कि अभी तक खतरे की स्थिति नहीं है लेकिन पहाड़ों पर बारिश अधिक होने के कारण दरिया में पानी का स्तर काफी बढ़ रहा है। ऐसी स्थिति से निपटने के लिए उन्होंने पुख्ता इंतजाम किए हैं। उन्होंने बाढ़ की स्थिति में भी लोगों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचाने के इंतजाम किए हुए हैं। इमरजेंसी हालात में हर चीज का प्रबंध करने के लिए संबंधित विभाग के अधिकारियों को आदेश दिए हैं। उन्होंने कहा अभी तक स्थिति नार्मल है। खतरे की कोई बात नहीं है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।